छत्तीसगढ़फीचर्ड

मोबाईल फोन से ऑनलाईन सट्टा संचालित करते भिलाई के 02 सटोरिए चढ़े पुलिस के हत्थे: 11 नग चेक बुक, 13 नग एटीएम कार्ड जप्त

रायपुर। शासन के आदेशानुसार रायपुर जिले में जुआ, सट्टा एवं ऑनलाईन सट्टा पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा थाना क्षेत्रों में मुखबीर लगाने के साथ ही लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर जुआ एवं सट्टा खेलने/खिलाने वालों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 11.08.2023 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत काशीराम नगर स्थित उद्योग भवन के पास दो व्यक्ति मोबाईल फोन में ऑनलाईन सट्टा का संचालन कर रहें हैै। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन मनोज धु्रव एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी तेलीबांधा को सूचना की तस्दीक कर सटोरियों को सट्टा संचालित करते रंगे हाथ गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम रोहित राय एवं अक्षय मिस्त्री निवासी जिला दुर्ग का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा रोहित राय एवं अक्षय मिस्त्री के पास रखे मोबाईल फोन को चेक करने पर उसमें उनके द्वारा ऑनलाईन सट्टा संचालित करना पाया गया।

जिस पर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04 नग मोबाईल फोन, 03 नग पासबुक, 11 नग चेक बुक, 13 नग एटीएम कार्ड जुमला कीमती 1,00,000/- रूपये जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 511/23 धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 07 एवं 08 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। आरोपियों से जप्त पासबुक, चेकबुक एवं ए.टी.एम कार्ड की विस्तृत जांच की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी- 01. रोहित राय पिता प्रेम कुमार राय उम्र 26 साल निवासी स्मृति नगर म.नं. डी-8, थाना जुनवानी भिलाई जिला दुर्ग।

02. अक्षय मिस्त्री पिता सुदेव मिस्त्री उम्र 23 साल निवासी शीतलापारा पखांजूर जिला कांकेर हाल पता स्मृति नगर म.नं. डी-8 थाना जुनवानी भिलाई जिला दुर्ग।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button