दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

समाजसेवी डॉक्टर संगीता शाह ने स्कूली बच्चों के हाथों में थमाया तिरंगा और पुस्तक किया वितरित

भिलाई।“शिव जी अर्पण सेवा समिति” एवं “अग्नि महिला कल्याण समिति” के तत्वाधान में बचपन के रंग डॉ.संगीता शाह संग के अभियान में सिम्पलेक्स एमडी और समाजसेवी संगीता शाह शासकीय प्राथमिक शाला सेक्टर-4 बोरिया गेट अपनी टीम के साथ पहुची थी।

इस दौरान स्कूली बच्चो को रोहन मून के सहयोग से नि:शुल्क पुस्तक, कॉपी, चाकलेट, बिस्किट,तिरंगा झंडा वितरण किया। यह 14 वर्षों से किया जा रहा है। डॉ संगीता शाह ने पहले देश को आजादी दिलाने वाले महापुरषो को नमन किया। इसके बाद स्कूली बच्चो को बताया कि वीर शहीदो को हमेशा सम्मान देना चाहिए।

आज उन्ही की बदौलत ही हम आजाद देश मे है। अगर देश के लिए वीर शहीद नही होते तो हमे आजादी चखने तक नही मिलती। कार्यक्रम में हिंदू युवा मंच ज़िला सयोजक सुरेंद्र जैन,सुधांसु कोसें,कृष्णा चौहान,कमल रंदीवे,कैलाश ठाकुर,राहुल यादव,इंद्रजीत साहू, अजय यादव, मौनिका, दिव्या, निशा, सीमा एवं बडी संख्या मैं बच्चों के पालकगण शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button