छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग को दी 10 करोड़ 35 लाख रूपए के विकास कार्याे की सौगात

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग को कुल 10 करोड़ 35 लाख रूपए की लागत के 34 विकास कार्याे का लोकार्पण-भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विभिन्न कार्याे का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया, जिसमें 2 करोड़ 79 लाख रूपए की लागत से बैंक मुख्यालय भवन का लोकार्पण किया। इसी प्रकार शाखा भवन अमलेश्वर हेतु 40 लाख, घोंठा एवं ननकट्ठी में एटीएम शाखा हेतु 11-11 लाख एवं पंदर, फेकारी, गाड़ाडीह, जमराव, घुघवा, सावनी, रहटादाह, घोटवानी, राजपुर, कोड़िया सहित कुल 10 स्थानों पर आरआईडीएफ गोदाम सह कार्यालय हेतु प्रत्येक जगह के लिए 25 लाख 56 हजार रूपए के विकास कार्याे का लोकार्पण व भूमिपूजन किया।

बालोद जिला में भरदाकला, ओटेबंध,निपानी में एटीएम शाखा हेतु 11-11 लाख रूपए। इसी प्रकार मोखा(रजोली), रनचिरई, राहुद, सिब्दी, बरबसपुर, चंदनबिरही, गुरेदा सहित कुल 07 स्थानों पर आरआईडीएफ गोदाम सह कार्यालय हेतु प्रत्येक जगह के लिए 25 लाख 56 हजार रूपए के विकास कार्याे का लोकार्पण व भूमिपूजन किया।

बेमेतरा जिला में खण्डसरा व बालसमुंद में एटीएम शाखा हेतु 11-11 लाख रूपए। इसी प्रकार सैगोना, चेचानमेटा, अकलवारा, बनरांका, बुन्देला, नेवसा, प्रतापपुर, बोरतरा सहित कुल 08 स्थानों पर आरआईडीएफ गोदाम सह कार्यालय हेतु प्रत्येक जगह के लिए 25 लाख 56 हजार रूपए के विकास कार्याे का लोकार्पण व भूमिपूजन किया।
कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री रविन्द्र चौबे, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग प्राधिकृत अधिकारी राजेन्द्र साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button