देश-दुनियाफीचर्डविविध

पहली बार वाइल्ड कार्ड बना विनर: एल्विश यादव ने जीता बिग बॉस ओटीटी ट्रॉफी-25 लाख, अभिषेक रहे फर्स्ट रनरअप

बिग बॉस ओटीटी 2 को विनर मिल गया है. एल्विश यादव ने ट्रॉफी अपने नाम की है. एल्विश यादव के फैंस के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं है…

मुंबई (ए)। सलमान खान होस्टेड बिग बॉस ओटीटी 2 के फैंस के लिए गुड न्यूज है. शो को अपना विनर मिल गया है. वाइल्ड कार्ड एंट्री एल्विश यादव विनर बने हैं. एल्विश यादव ने बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये प्राइजमनी भी जीती है।

सोमवार को हुए ग्रैंड फिनाले में अभिषेक मल्हान फर्स्ट रनरअप रहे और वहीं मनीषा रानी सेकंड रनरअप रहीं. शो का ग्रैंड फिनाले काफी एंटरटेनिंग रहा।

बिग बॉस का फिनाले रहा जबरदस्त बिग बॉस के टॉप 3 कंटेस्टेंट्स की बात करें तो एल्विश यादव, मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान हैं. शो का ग्रैंड फिनाले काफी मजेदार रहा. शो में बादशाह और कृष्णा अभिषेक भी नजर आए. वहीं महेश भट्ट भी पूजा भट्ट को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे. आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे भी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 के प्रमोशन के लिए पहुंचे. शो के एक्स कंटेस्टेंट्स ने भी परफॉर्म किया. मनीषा रानी ने भी अपने ठुमके से सभी को घायल किया. तो एल्विश यादव का राउडी अंदाज छाया रहा।

शो में डांस परफॉर्मेंस से लेकर कॉमेडी तक सभी कुछ देखने को मिला।

ये थे शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट बता दें कि शो को फैंस ने भरपूर प्यार दिया. शो में टीवी इंडस्ट्री के एक से बढ़कर एक एक्टर्स नजर आए. वहीं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने भी कड़ी टक्कर दी. और इसी का नतीजा था कि शो के टॉप 5 में 3 इन्फ्लुएंसर्स एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी ने जगह बनाई. वहीं एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे और पूजा भट्ट भी टॉप 5 में शामिल हुईं. फैंस ने शो को काफी पसंद किया. सभी ने अपनी-अपनी जर्नी को काफी एंजॉय किया।

इस शो में फलक नाज, अविनाश सचदेवा, आलिया सिद्दीकी, जिया शंकर, पुनीत कुमार, पलक पुरसवानी, आकांक्षा पुरी, जद हदीद जैसे स्टार्स नजर आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button