खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

लैब में तैयार हुआ ‘सुपर मच्छर’: दुनिया से मलेरिया का होगा खात्मा, जानिए कैसे ये खत्म करेगा बीमारी

मलेरिया को खत्म करने के लिए ब्रिटिश कंपनी ऑक्सीटेक ने एक सुपर मच्छर तैयार किया है. आइए जानते हैं कि इनके जरिए कैसे मलेरिया खत्म होगा…

नईदिल्ली (ए)। ब्रिटेन की एक लैब में तैयार किए गए मच्छरों के जरिए मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारी के खात्मे की तैयारी हो रही है. अमेरिकी अरबपति बिल गेट्स ने कहा कि ब्रिटेन की बायोटेक कंपनी ऑक्सीटेक ने एक ‘सुपर मच्छर’ तैयार किया है, जो बीमारी फैलाने वाले मच्छरों को टक्कर दे सकता है. इनके जरिए दुनिया से मलेरिया खत्म किया जा सकता है. बिल गेट्स की तरफ से ऑक्सीटेक को फंडिंग मिलती है।

डेली स्टार की खबर के मुताबिक, मलेरिया की वजह से हर साल 6 लाख लोगों की मौत हो जाती है. ऑक्सीटेक ने जिन मच्छरों को तैयार किया है, वो सभी नर हैं. इन मच्छरों की खासियत है कि इनमें एक खास तरह का जीन मौजूद है, जो मादा मच्छरों को ज्यादा दिनों तक जिंदा रखने से रोकता है. जब सुपर नर मच्छर मादा मच्छरों के साथ संबंध बनाते हैं, तो जीन उनमें ट्रांसफर कर देते हैं, इससे मादा मच्छरों की मौत हो जाती है।

मादा मच्छरों से फैलता है मलेरिया बिल गेट्स ने बताया कि इंसानों को सिर्फ मादा मच्छर ही काटती हैं. इनकी वजह से ही मलेरिया होता है. जबकि नर मच्छर ना तो इंसानी खून पीते हैं और न ही मलेरिया फैलाते हैं. वह मलेरिया खत्म करने के प्लान को लेकर कहते हैं कि सुपर मच्छरों की वजह से दुनिया में नर मच्छरों की तादाद बढ़ जाएगी, जबकि मादा मच्छर की संख्या कम होने लगेगी. इस तरह धीरे-धीरे दुनिया से मलेरिया का खात्मा हो जाएगा।

ऑक्सीटेक के रिसर्च से मालूम चला है कि सुपर नर मच्छर पर्यावरण और इंसान दोनों के लिए ही खतरा नहीं हैं. बिल गेट्स ने बताया कि अभी तक दुनियाभर में एक अरब नर मच्छरों को छोड़ा गया है. इनकी वजह से किसी भी तरह का नकारात्मक प्रभाव भी नहीं देखने को मिला है. गेट्स ने कहा कि ऑक्सीटेक ने जिन मच्छरों को तैयार किया है, वो मच्छरों की तादाद को कंट्रोल करने के लिए गेम-चेंजिंग है।

मच्छरों को कहां छोड़ने का बन रहा प्लान? ब्राजील में सुपर मच्छरों की वजह से डेंगू बुखार को खत्म करने में मदद मिल रही है. अगले साल इन मच्छरों को पूर्वी अफ्रीका के जिबूती में छोड़ा जाएगा, जहां हाल के सालों में मलेरिया के मामले बढ़े हैं. जिबूती में मलेरिया से संक्रमित लोगों की तादाद 7 फीसदी है. अफ्रीकी देश इथियोपिया, सूडान, सोमालिया, केन्या, नाइजीरिया और घाना जैसे मुल्कों की 12 करोड़ से ज्यादा की आबादी में मच्छरों को छोड़ा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button