दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मेस्ट्रो वाहन में गांजा परिवहन करते महिला आरोपी गिरफ्तार: 9.45 किलो गांजा, नगदी व वाहन जप्त

भिलाई। जिले में नशे के अवैध सौदागरों के खिलाफ मुहिम चलाने हेतु पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा (भा.पु.से.) के द्वारा नशे के सौदागरों की पतासाजी कर उनके विरुद्ध कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त हुये थे, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव (रा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनंत साहू (रा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक, (क्राईम) राजीव शर्मा (रा.पु.से.) एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांश राठौर (रा.पु.से.) के मार्गदर्न में ए.सी.सी.यू व थाना उतई की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।

टीम द्वारा नशे के कारोबारियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी, विशेष सूत्र भी लगाये गये थे। जेल से रिहा हुये पूर्व के
आदतन नशे के कारोबारियों पर निगाह रखी जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को विशेष सूत्रों से पता चला कि एक महिला वाहन मेस्ट्रो क्रमांक CG-07-BX-7122 में सवार होकर एक बैग अवैध मादक पदार्थ रायपुर से उतई के रास्ते राजनांदगांव परिवहन कर आ रही है।

सूचना पर प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकांक्षा पांडे एवं टीम द्वारा उतई नहर के पास मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर वाहन मेस्ट्रो क्रमांक CG-07-RX-7177 को रोक कर चेक किया गया, वाहन में सवार कुमारी निकिता ठाकुर निवासी डोंगरगाव राजनंदगांव को पकड़ा गया, आरोपी के कब्जे से वाहन के बीच भाग में रखे भूरे रंग का बैग जिसमें मादक पदार्थ गांजा 9 किलो 450 ग्राम किमती (लगभग) 100000/- एवं 1750 रुपए नगदी तलाशी में मिला।

घटना में प्रयुक्त वाहन कीमती 60,000/-, कुल जुमला कीमती 161750/- रूपये को बरामद कर आरोपीगा को
हिरासत में लिया गया। आरोपिया के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अग्रिम कार्यवाही थाना उतई से की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा, सउनि पूर्ण बहादुर आरक्षक पन्ने लाल जुगनू सिंह अनून शर्मा, उपेंद्र यादव संतोष गुप्ता एवं थाना उतई से प्रधान आरक्षक हेमंत कुमार चंदेल आरक्षक ताम्रध्वज चंद्राकर विजय कुरै, शेखर भट्ट, महिला आरक्षक मनीष यादव एवं आरती सिंह, चालक गिरधर वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

आरोपीया- 1. कुमारो निकिता ठाकुर पिता मंगल राम ठाकुर ग्राम भलसेना अंबागढ़ चौकी जिला राजनांदगांव।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button