दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

युवाओं से चर्चा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई समाजसेवी डॉ. संगीता शाह

भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा में युवाओ से चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकडो की संख्या में युवा शामिल हुए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी और सिम्पलेक्स कास्टिंग की एमडी डॉक्टर संगीता शाह शामिल हुई।

संगीता शाह ने कहा की तलवार की धारों पर इतिहास हमारा लिखता है। जिस ओर युवा चलती है उस ओर जमाना चलता है। युवा हमारे समाज की रीड हैं। उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन करना हम सबकी जिम्मेदारी है। हमें उनकी बातों को सुनना चाहिए, उनके सपनों को समझना चाहिए। उन्हें सही दिशा में जाने प्रेरित करना चाहिए।

इसी तरह से हम एक मजबूत और समृद्ध भविष्य की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। कार्यक्रम में प्रकाश सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, अमित सिंह, श्याम जायसवाल, अभिषेक शर्मा, अनीश अग्रवाल, अभिषेक भगत, बुज्जी राव, आनन्द सिंह, सुर्या तिवारी, मोहित गहलोत, विपीन चौधरी, शुभम चौहान, रिशु सिंह, चन्दन साव मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button