छत्तीसगढ़फीचर्ड

अपने 02 साल के बच्चे को जान से मारने की नियत से जहरीली कीटनाशक दवाई पिलाने वाला आरोपी पिता गिरफ्तार

आरोपी द्वारा अपने ही पुत्र को जान से मारने की नियत से जहरीली कीट नाशक दवाई पीलाया था…बच्चे का बेहतर इलाज के लिए सिम्स अस्पताल बिलासपुर में किया गया है भर्ती…

जांजगीर चांपा। पूर्व में आरोपी महेन्द्र बंजारे उम्र 25 साल निवासी कपिस्दा अपने पत्नी के साथ घरेलु बात को लेकर वाद विवाद हो गया था, जिस कारण से अपने 02 साल के बच्चे को ग्राम कपिस्दा में अपने पति के पास छोड़कर मायके चली गई थी। दिनांक 16.08.2023 को मोबाइल में पति-पत्नी दोनो में बच्चे को देखने को लेकर आपस में बात-चित हो जाने के कारण आरोपी अपने 02 साल के बच्चे को जान से मारने की नियत से घर में रखें जहरीली कीट नाशक दवाई को पीला दियें।

जिसकी जानकारी बच्चे के दादा, बड़े पापा को होने से तत्काल उचित उपचार के लिए बच्चे को बम्हनीडीह अस्पताल ले गयें जहां ठीक नही होने से जिला अस्पताल जांजगीर ले गये वहां भी ठीक नही होने से बेहतर इलाज के लिए सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले गयें जहां इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

सिम्स चौकी अस्पताल बिलासपुर से अस्पताली मेमों थाना बम्हनीडीह को प्राप्त होने पर जांच किया गया। जांच पर आरोपी महेन्द्र बंजारे उम्र 25 साल निवासी कपिस्दा थाना बम्हनीडीह के विरूद्ध अपराध धारा सदर का पायें जाने से दिनांक 21.08.2023 को थाना बम्हनीडीह में अपराध क्रमांक 82 / 2023 धार 328, 307 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण सदर में विवेचना के दौरान आरोपी महेन्द्र बंजारे उम्र 25 साल निवासी कपिस्दा थाना बम्हनीडीह को घटना के संबंध में पूछताछ किये जाने से जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत् दिनांक 22.08.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक गणेश सिंह राजपूत, सउनि संतोष बंजारे, विरेन्द्र सिंह, आर दिनेश दास महंत एवं थाना बम्हनीडीह स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button