खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में फिल्म RRR, सरदार उधम सिंह और गंगूबाई काठियावाड़ी का रहा जलवा, आलिया भट्ट-कृति सेनन बेस्ट एक्ट्रेस तो अल्लू अर्जुन बेस्ट एक्टर बने

69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में फिल्म RRR, सरदार उधम सिंह और गंगूबाई काठियावाड़ी का बोलबाला रहा. वहीं आलिया भट्ट-कृति सेनन बेस्ट एक्ट्रेस तो अल्लू अर्जुन बेस्ट एक्टर बने…

मुंबई (ए)। 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड की अनाउंसमेंट हो गई है. पुष्पा- द राइज एक्टर अल्लू अर्जुन का जलवा कायम है. वहीं आलिया भट्ट-कृति सेनन ने भी बाजी मार ली है. एक्टर अल्लू अर्जुन को पुष्पा- द राइज के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है. वहीं आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए और कृति सेनन को मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है।

‘पुष्पा की चली आंधी’ पुष्पा- द राइज पार्ट 1, 2021 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने रिलीज के बाद ही धमाल मचा दिया था. हर किसी की जुबान पर सिर्फ पुष्पा भाई का नाम था. इस फिल्म में एक्टर अल्लू अर्जुन ने लीड रोल निभाया था. फिल्म में वो एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ रोमांस करते नजर आए थे. फिल्म के हिंदी वर्जन ने ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली थी. फिल्म के गाने भी चार्टबस्टर थे।

अल्लू अर्जुन की पॉपुलर फिल्मों की बात करें तो इसमें Ala Vaikunthapurramuloo, Rudhramadevi, Arya, Race Gurram, Parugu जैसी फिल्में शामिल हैं।

गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए आलिया भट्ट को मिला अवॉर्ड आलिया भट्ट ने फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया है. संजय लीला भंसाली की ये फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में आलिया ने मुंबई क्वीन ऑफ माफिया गंगूबाई काठियावाड़ी का किरदार निभाया था. फिल्म ने 129 करोड़ का बिजनेस किया था।

मिमी बन कृति सेनन ने जीता दिल एक्ट्रेस कृति सेनन को भी बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है. उन्होंने फिल्म मिमी के लिए ये अवॉर्ड हासिल किया है. ये 2021 में रिलीज हुई थी. इसे लक्ष्मण उटेकर ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में कृति सेनन के रोल को काफी सराहा गया था. बता दें कि पंकज त्रिपाठी ने भी मिमी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का खिताब जीता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button