छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग-जम्मूतवी-दुर्ग साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के परिचालन में ऊधमपुर तक हुआ विस्तार

रायपुर। रेल यात्रियो की सुविधाओ एवं मांग को ध्यान में रखते हुये रेल प्रशासन के द्वारा दुर्ग-जम्मूतवी-दुर्ग के मध्य चल रही 12549/ 12550 दुर्ग-जम्मूतवी-दुर्ग साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के परिचालन में ऊधमपुर तक विस्तार किया जा रहा है। जिससे जम्मूतवी एवं ऊधमपुर के मध्य आने एवं जाने के लिए रेल यात्रियो को मिलेगी सुविधा।

दिनांक 29 अगस्त, 2023 को दुर्ग से प्रत्येक मंगलवार को चलाने वाली 12549 दुर्ग-जम्मूतवी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का परिचालन ऊधमपुर तक विस्तार किया जा रहा है। यह गाड़ी ऊधमपुर (प्रत्येक बुधवार) को 19.25 बजे पहुचेगी।

इसी प्रकार विपरीत दिशा मे भी यह ट्रेन दिनांक 31 अगस्त, 2023 को जम्मूतवी के स्थान पर यह गाड़ी ऊधमपुर से प्रत्येक गुरुवार को 12550 ऊधमपुर-दुर्ग साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का परिचालन होगा। यह गाड़ी ऊधमपुर से 03.15 बजे रवाना होगी। इस गाड़ी की बाकी समय सारणी में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button