खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

मुजफ्फरनगर मामले को लेकर योगी सरकार ने लिया बड़ा एक्शन: जांच पूरी होने तक स्कूल किया बंद, क्या रद्द होगी स्कूल की मान्यता?

शिक्षा विभाग ने स्कूल के मानकों को लेकर कई बिदुओं पर जवाब मांगा है. इसके साथ ही जांच पूरी होने तक स्कूल बंद कराने का आदेश दिए हैं. बीएसए ने कहा स्कूल संचालित नहीं हो सकता…

लखनऊ (ए)। मुजफ्फरनगर मामले को लेकर योगी सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. मुजफ्फरनगर के स्कूल में हुई छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन भी सतर्क है. वहीं जिला प्रशासन द्वारा स्कूल मान्यता रद्द की कार्यवाही शुरू हो गई है और शिक्षा विभाग ने भी नोटिस भेजा है. शिक्षा विभाग ने स्कूल के मानकों को लेकर कई बिदुओं पर जवाब मांगा है. इसके साथ ही जांच पूरी होने तक स्कूल बंद कराने का आदेश दिए हैं. बीएसए ने कहा स्कूल संचालित नहीं हो सकता, खण्ड शिक्षा अधिकारी स्कूल के छात्रों का दूसरे स्कूल में एडमिशन करवाएंगे।

बता दें कि मुजफ्फरनगर के एक स्कूल में बच्चे की पिटाई का वीड‍ियो वायरल होने के बाद इस मामले में स‍ियासत शुरू हो गई है. अब इस मामले पर पुलिस ने शिक्षिका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. इस मामले को लेकर पुलिस की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि खुब्बापुर गांव स्थित स्कूल की शिक्षिका द्वारा एक छात्र के होमवर्क न करने पर उसे कक्षा के अन्य छात्रों से पिटवाने और उसके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में छात्र के पिता ने तहरीर दी है।

वहीं जब इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और इस मामले पर राजनीति तेज हुई तो शिक्षिका तृप्ता त्यागी ने अपना बयान जारी करते हुए सफाई दी. शिक्षिका तृप्ता त्यागी ने कहा कि मेरा इरादा किसी की धार्मिक और सामाजिक भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था. उन्होंने कहा कि इस वीडियो को छेड़छाड़ के बाद सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. वहीं उन्होंने कहा कि वह दिव्यांग हैं और बच्चों को कंट्रोल करने के लिए यह कदम उठाया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button