छत्तीसगढ़फीचर्ड

116 सहायक उप निरीक्षकों को मिली उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति: दुर्ग जिला के 10 एएसआई शामिल, DGP ने जारी किया आदेश

रायपुर। पुलिस मुख्यालय ने सोमवार को 116 सहायक उप निरीक्षकों को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति आदेश जारी किया है। जारी पदोन्नति आदेश में दुर्ग जिले के दस सहायक उप निरीक्षक भी पदोन्नति होकर उप निरीक्षक बने है। दुर्ग जिले से उप निरीक्षक बनने वालों में छावनी थाने में पदस्थ अजय कुमार सिंह, अंजोरा चौकी प्रभारी देवशरण सिंह, वीपत राम साहू, यातायात विभाग में पदस्थ उमाकांत यादव, नंदिनी थाना में पदस्थ रोशन लाल बघेल, गणेश राम साहू, सुपेला थाने में तैनात रजनीकांत दीवान, आदो राम साहू, राधे लाल व दाऊ राम देशलहरा शामिल है।

इन सभी पदोन्नति उप निरीक्षकों की नवीन पदस्थापना आदेश पृथक से जारी होगा। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा के हस्ताक्षर से सोमवार को जारी आदेश में इन सभी सहायकों निरीक्षकों को उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति किया गया है। देखे आदेश व पूरी सूची…

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button