खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

गीतिका श्रीवास्तव होंगी पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग की नई प्रभारी: 2005 बैच की है आईएफएस, जानिए इनके बारे में

पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में जल्द ही एक महिला राजनयिक गीतिका श्रीवास्तव भारत की प्रभारी होगी…

नईदिल्ली (ए)। विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत गीतिका श्रीवास्तव पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में भारत की नई प्रभारी होंगी. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सोमवार को इस संबंध में जानकारी रखने वालों के हवाले से यह रिपोर्ट प्रकाशित की। वर्तमान प्रभारी सुरेश कुमार का कार्यकाल समाप्त होने के बाद गीतिका श्रीवास्तव के कार्यभार संभालने की उम्मीद है. सुरेश कुमार के दिल्ली लौटने की संभावना है।

कौन है गीतिका श्रीवास्तव? गीतिका श्रीवास्तव भारतीय विदेश सेवा की वर्ष 2005 बैच की अधिकारी हैं. वह वर्तमान में विदेश मंत्रालय के हिंद-प्रशांत प्रभाग में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं, जो आसियान, आईओआरए और अन्य के साथ भारत की बहुपक्षीय कूटनीति की देखभाल करता है।

इन पदों पर भी काम कर चुकी हैं गीतिका श्रीवास्तव द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, वह धाराप्रवाह चीनी (मंदारिन भाषा) बोलती है. गीतिका श्रीवास्तव मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है. वह कोलकाता में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी और विदेश मंत्रालय के आईओआर डिवीजन में निदेशक के रूप में भी काम कर चुकी हैं।

ट्रिब्यून की रिपोर्ट में पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से कहा गया है कि गीतिका श्रीवास्तव ‘महिला डिप्लोमैटिक क्लब’ में एक और सदस्य हैं, क्योंकि उनकी नियुक्ति ब्रिटेन की ओर से पाकिस्तान में अपनी पहली महिला दूत तैनात करने के तुरंत बाद हुई है. वहीं, हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, गीतिका श्रीवास्तव इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग में प्रभारी का पद संभालने वाली पहली महिला राजनयिक होंगी 

भारतीय उच्चायोग का नेतृत्व प्रभारी के हवाले क्योंं?अगस्त 2019 में केंद्र सरकार की ओर से जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा रद्द किए जाने के बाद पाकिस्तान ने राजनयिक संबंधों का दर्जा घटा दिया था, जिसके बाद इस्लामाबाद और दिल्ली में क्रमश: पाकिस्तानी और भारतीय उच्चायोगों का नेतृत्व उनके संबंधित प्रभारियों की ओर से किया जा रहा है. मामले के बारे में जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा कि उम्मीद है कि श्रीवास्तव जल्द ही इस्लामाबाद में अपना कार्यभार संभालेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button