दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शिवजी अर्पण सेवा समिति की बहनों ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों को बांधी राखी, जवानों ने दिया उपहार और आशीर्वाद

भिलाई। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के फौजी जवानों को भिलाई की शिवजी अर्पण सेवा समिति की बहनों ने आज राखी बांधी। देश के फौजी जवान अपने परिवार से दूर रहकर हमारी रक्षा के लिए सीमा पर तैनात होते है। वो इस पवित्र दिन में अपनी बहनों से नहीं मिल पाते, इसलिए आज भिलाई में बीएसएफ मुख्यालय में कई जवानों को शिवजी अर्पण सेवा समिति की बहनों ने माथे पर तिलक लगाकर राखी बांधी और उनसे आशीर्वाद लिया।

जवानों ने उन्हें उपहार भी दिए. इस दौरान बहनों ने उन्हें रुमाल, पेन, पॉकेट डायरी दी और मिठाई खिलाकर उनका मुंह भी मीठा करवाया। कार्यक्रम मैं मुख्य रूप से बीएसएफ के उच्च अधिकारी, समिति के अध्यक्ष रोहन मून, समाज सेविका संगीता शाह समेत अन्य अधिकारी और जवानों ने राखी बंधवाकर मुंह मीठा किया एवम भेंट स्वरूप बहनों को आशीर्वाद गिफ्ट भी दिया।

इस अवसर पर शिवजी अर्पण सेवा समिति के सभी पदाधिकारी एवम सभी सदस्य अंजली राजनल, पूजा राजनल, मीनाक्षी ठाकुर, तनु साहू, सीमा चौहान, मोनिका ठाकुर, गरिमा, चारु, प्रतिभा, सरिता, गीता, मोनिका बारंगे, मोनिका सिंह, विभा मिश्रा, माधवी,मुस्कान, ललिता, पुष्पा, अयंती, ए.आंचल, खुशी, निष्ठा, राखी समिति के अध्यक्ष रोहन कुमार मून, उपाध्यक्ष विनोद कौशिक, सचिव कृष्णा चौहान, संयुक्त सचिव रोमन सिंह, कोषाध्यक्ष सोनू सिंह, अविनाश चंद्राकर, सुधांशु कोसे, उज्ज्वल, यश, अनूप, कैलाश, विवेक आदि समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button