छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बेरोजगारी भत्ते के तहत अंतरित करेंगे 34.55 करोड़ रुपए की राशि, 84 प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र करेंगे प्रदान

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 30 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एक लाख 29 हजार 886 युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के तहत 34 करोड़ 55 लाख 65 हजार रूपए की राशि का अंतरण करेंगे। इसके साथ ही वे आई.टी.आई. में प्रशिक्षण अधिकारी पद के लिए चयनित 84 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।

बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत पूर्व में 112 करोड़ 43 लाख 30 हजार रुपए की राशि इस योजना के अंतर्गत युवाओं के खाते में अंतरित की जा चुकी है। अगस्त महीने की राशि 34 करोड़ 55 लाख 65 हजार की रािश शामिल करने पर यह राशि बढ़कर 146 करोड़ 98 लाख 95 हजार रुपए हो जाएगी।

बेरोजगारी भत्ते के आवेदन के साथ ही युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के लिए भी चिन्हांकित किया जा रहा है। जो युवा कौशल प्रशिक्षण चाहते हैं उन्हें विभिन्न संस्थाओं में प्रशिक्षित किया जा रहा है। 7200 युवाओं का प्रशिक्षण आरंभ हो चुका है। 1782 युवाओं का प्रशिक्षण शीघ्र ही आरंभ हो जाएगा।

राष्ट्रीय भोजली महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 30 अगस्त को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कांफ्रेसिंग द्वारा बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को बेरोजगारी भत्ते की राशि का अंतरण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 1 बजे राष्ट्रीय भोजली महोत्सव-2023 कार्यक्रम में शामिल होेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल बेरोजगारी भत्ता वितरण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री निवास से दोपहर 12.50 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर पहुंचेंगे और वहां आयोजित राष्ट्रीय भोजली महोत्सव-2023 कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button