खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर आ रहे है छत्तीसगढ़, मिटन टू मिनट का शेड्यूल हुआ जारी

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक बार फिर छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे है। इस बार का उनका दौरा दो दिवसीय है। मिली जानकारी के मुताबिक गृहमंत्री अमित शाह 01 सितंबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। राज्य में दो महीनों में बाद विधानसभाचुनाव होने वाला हैं। भाजपा के लिए गृहमंत्री शाह का दौरा काफी अहम माना जा रहा है. इस दौरे के बाद भाजपा अपने कैंडिडेट की दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है।

गृहमंत्री अमित शाह के दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हो गया है। जारी शेड्यूल के अनुसार गृहमंत्री अमित शाह 01 सितंबर की शाम 6:40 को रायपुर पहुंचेंगे. रात्रि 8 बजे प्रदेश मुख्यालय एकात्म परिसर में बीजेपी के आला नेताओं के साथ बैठक करेंगे। वहीं 02 सितंबर को दीनदयाल ऑडिटोरियम में भूपेश सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी करेंगे।

वहीं 02 सितंबर को दोपहर 3 बजे अमित शाह सराईपाली पहुंचेगे, जहां जनजातीय सम्मेलन एवं अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 6 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। देखे पूरा कार्यक्रम का डिटेल…

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button