खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

जया वर्मा सिन्हा को रेलवे बोर्ड का सीईओ और अध्यक्ष किया गया नियुक्त, रेल मंत्रालय के 105 साल पुराने इतिहास में यह पद संभालने वाली पहली महिला बनी

रेलवे विभाग का अध्यक्ष भारतीय रेलवे का सबसे बड़ा अधिकारी होता है. जो कि रेलवे सेवाओं के निर्देशन, विकास और ओपरेशन संबंधित फैसले लेता है…

नईदिल्ली (ए)। केंद्र सरकार ने गुरुवार को जया वर्मा सिन्हा को रेलवे बोर्ड का सीईओ और अध्यक्ष नियुक्त किया है. इसके साथ ही वह रेल मंत्रालय के 105 साल पुराने इतिहास में यह पद संभालने वाली पहली महिला बन गईं. जया वर्मा सिन्हा इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा हैं. उन्होंने 1988 में इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस (IRTS) ज्वाइन की. वह अब तक तीन रेलवे क्षेत्रों में काम कर चुकी हैं. इनमें उत्तर रेलवे, दक्षिण पूर्व रेलवे और पूर्वी रेलवे शामिल हैं।

अनिल कुमार लाहोटी की जगह लेंगी जया सिन्हा: जया सिन्हा अनिल कुमार लाहोटी की जगह लेंगी और 1 सितंबर को पदभार संभालेंगी. उनका कार्यकाल 31 अगस्त, 2024 को समाप्त होगा. गौरतलब है कि सिन्हा 1 अक्टूबर को रिटायर होने वाली हैं. उन्हें अपने बाकी बचे कार्यकाल के लिए फिर से नियुक्त किया जाएगा।

कैबिनेट नियुक्ति समिति ने दी मंजूरी सरकारी आदेश के अनुसार कैबिनेट नियुक्ति समिति (ACC) ने जया वर्मा सिन्हा को ऑपरेशन बिजनेस डेवलपमेंट की मेंबर, रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

बालासोर दुर्घटना के बाद बनीं रेलवे का चेहरा जया सिन्हा बालासोर दुर्घटना के बाद रेलवे का सार्वजनिक चेहरा थीं. उस दौरान उन्होंने मीडिया को रेलवे के जटिल सिग्नलिंग सिस्टम के बारे में बताया था. बता दें कि, हाल ही में ओडिशा के बालासोर में हुए हादसे में लगभग 300 लोग मारे गए थे।

भारतीय उच्चायोग में किया काम उन्होंने चार वर्षों तक बांग्लादेश के ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग में रेलवे सलाहकार के रूप में भी काम किया. बांग्लादेश में उनके कार्यकाल के दौरान ही कोलकाता से ढाका तक चलने वाली मैत्री एक्सप्रेस का उद्घाटन किया गया था।

कितनी होती है सैलेरी? रेलवे के सबसे बड़े अधिकारी भारतीय रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष की सैलरी वर्तमान में लगभग 2.25 लाख रुपये प्रति माह होती है. इसके साथ ही, उन्हें अन्य लाभ जैसे विशेष भत्ते, घर, यात्रा और अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं।

क्या होता रेलवे रेलवे बॉर्ड के अध्यक्ष का काम? रेलवे विभाग का अध्यक्ष भारतीय रेलवे का सबसे बड़ा अधिकारी होता है. जो कि रेलवे सेवाओं के निर्देशन, विकास और ओपरेशन संबंधित फैसले लेता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button