खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 73वें जन्मदिन पर बीजेपी 16 दिन तक पूरे देश में चलाएगी ‘सेवा ही संगठन’ कार्यक्रम

पीएम मोदी के 73वें जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए बीजेपी तैयारियों में जुटी है. पार्टी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक 16 दिन का कार्यक्रम करेगी…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के जन्मदिन को लेकर बीजेपी खास तैयारियों में जुट गई है. 17 सितंबर को पीएम के 73वें जन्मदिन पर बीजेपी पूरे देश में ‘सेवा ही संगठन’ कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है. 16 दिन का यह कार्यक्रम 17 सितंबर को शुरू होगा और 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के दिन खत्म होगा।

एएनआई के मुताबिक बीजेपी पीएम के जन्मदिन से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन तक सेवा पखवाड़ा के रूप में यह कार्यक्रम चलाएगी. इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुम चुघ, विनोद तावड़े, सुनील बंसल, संजय बंदी और कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में एक बैठक की गई।

‘सेवा पखवाड़ा’ का आयोजन करेगी बीजेपी बीजेपी की इस बैठक में ‘मेरी माटी मेरा देश’ और दूसरे होने वाले कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई. इस कार्यक्रम के तहत नेताओं को गांव तक जाकर लोगों के मिलने के लिए कहा गया है. पिछले साल भी बीजेपी ने पीएम मोदी के जन्मदिन से लेकर 2 अक्टूबर महात्मा गांधी की जयंती तक ‘सेवा पखवाड़ा’ का आयोजन किया था।

इस कार्यक्रम के तहत पार्टी ने जिले स्तर पर पीएम मोदी के एग्जीबिशन लगाए थे. 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय जयंती और 2 अक्टूबर को लाल बहादुर शास्त्री जयंती को भी बीजेपी सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी. बीजेपी पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए पूरी तैयारी के साथ जुटी हुई है।

पिछले साल पीएम ने कई कार्यक्रमों में लिया था भाग पिछले साल पीएम मोदी ने अपने जन्मदिन वाले दिन पर कई कार्यक्रमों को संबोधित किया था. अपने 72वें जन्मदिन के अवसर पीएम मोदी ने नामीबिया से लाए गए चीतों को कुनो नेशनल पार्क में छोड़ा था. इसके साथ ही पीएम ने वन्यजीव और पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण, कौशल और युवा विकास कार्यक्रमों को संबोधित किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button