देश-दुनियाफीचर्डविविध

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की अच्छी शुरुआत: सेंसेक्स 65,525 पर तो निफ्टी 19,525 के लेवल पर खुला

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत के संकेत प्री-ओपनिंग से ही मिल गए थे और आज स्टॉक मार्केट की ओपनिंग के जरिए अच्छी तेजी रहने का भरोसा मिला है…

मुंबई (ए)। भारतीय शेयर बाजार की आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत अच्छी तेजी के साथ हुई है. प्री-ओपनिंग से ही बाजार की तेजी के संकेत मिल गए थे. बाजार की शुरुआत में आज रेलवे स्टॉक्स के चढ़ने के दम पर मजबूती देखी जा रही है. बैंक शेयर चढ़े हैं और मेटल स्टॉक्स तो कमाल कर रहे हैं और मेटल इंडेक्स करीब 3.5 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं।

शेयर बाजार की ओपनिंग में आज बीएसई का सेंसेक्स 138.75 अंक या 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 65,525 के लेवल पर खुला है. इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 89.75 अंक या 0.46 फीसदी की उछाल के साथ 19,525 के लेवल पर ट्रेड की ओपनिंग हुई है. एडवांस डेक्लाइन रेश्यो यानी चढ़ने और उतरने वाले शेयरों का अनुपात देखें तो उछाल के साथ कारोबार करने वाले शेयरों की संख्या ज्यादा बनी हुई है।

निफ्टी के 50 में से 37 शेयरों में उछाल के साथ कारोबार देखा जा रहा है और 13 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है. इसके अलावा सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में उछाल के साथ कारोबार देखा जा रहा है और केवल 4 शेयर ऐसे हैं जो गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

एफएमसीजी सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स में अच्छी तेजी के साथ कारोबार देखा जा रहा है और सभी सेक्टर्स में बढ़त का हरा निशान हावी है. मेटल स्टॉक्स 2.34 फीसदी ऊपर हैं, रियल्टी स्टॉक्स करीब 1 फीसदी और मीडिया स्टॉक्स 1.01 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं. पीएसयू बैंक 0.66 फीसदी चढ़कर कारोबार कर रहे हैं।

सेंसेक्स के टॉप गेनर्स देखें तो टाटा स्टील 4.17 फीसदी चढ़ा है और जेएसडब्ल्यू स्टील 2.28 फीसदी की उछाल पर है. अल्ट्राटेक सीमेंट 1.91 फीसदी,  मारुति 1.03 फीसदी, एलएंडटी 1.03 फीसदी, एनटीपीसी 0.74 फीसदी, एचसीएल टेक 0.59 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक, विप्रो, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज फिनसर्व के शेयरों में मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार देखा जा रहा है।

आज बाजार की प्री-ओपनिंग में बीएसई का सेंसेक्स 192.36 अंक या 0.29 फीसदी चढ़कर 65579 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 90.95 अंक या 0.47 फीसदी की उछाल के साथ 19526 के लेवल पर कारोबार कर रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button