देश-दुनियाफीचर्डविविध

सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल की फिल्म का ट्रेलर रिलीज: धर्मेंद्र ने किया था लॉन्च, इस हिरोइन की बेटी के साथ दिखेगी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री

राजश्री प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म ‘दोनों’ के जरिए राजवीर देओल बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं. उनके साथ फिल्म में पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा लीड किरदार में नजर आएंगी…

मुंबई (ए)। एक तरफ जहां सनी देओल अपनी फिल्म गदर 2 का जश्न मना रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल ने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री ले ली है. उनकी फिल्म ‘दोनों’ अगले महीने रिलीज के लिए तैयार है. ‘दोनों’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसे देख फैंस एक्साइटेड हो रहे हैं. वह राजश्री प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म ‘दोनों’ के जरिए राजवीर देओल बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं. उनके साथ फिल्म में पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा लीड किरदार में नजर आएंगी. बता दें कि ‘दोनों’ पलोमा की भी पहली फिल्म है जो कि 5 अक्टूबर को रिलीज के लिए तैयार है।

ऐसी है फिल्म की कहानी ‘दोनों’ की कहानी की बात करें तो फिल्म में देव और मेघना की लव स्टोरी दिखाई गई है जो पहली बार अपने दोस्तों की शादी में मिलते हैं. देव जिसका 6 सालों का रिलेशनशिप टूट जाता है और उसका दिल पहले से ही टूटा होता है उसकी मुलाकात एक टूटे हुए दिल वाली लड़की से हो जाती है और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है।

धर्मेंद्र ने किया था लॉन्च राजवीर देओल को साल 2021 में उनके दादा धर्मेंद्र ने लॉन्च किया था. अपने इंस्टाग्राम पर एक राजवीर की एक फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, अवनीश बड़जात्या के डायरेक्शन के साथ अपने पोते राजवीर देओल को सिनेमा की दुनिया से परिचित करा रहा हूं. मैं आप सभी से रिक्वेस्ट करता हूं कि आप दोनों बच्चों को भी उतना ही प्यार दें जितना आपने मुझे दिया है।

करण देओल ने किया था 2019 में डेब्यू बता दें कि इसे पहले सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल ने 2021 में आई फिल्म पल पल दिल के पास से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. फिल्म का डायरेक्शन खुद करण के पिता सनी देओल ने किया था और करण के साथ सहर बाम्बा लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाती नजर आई थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button