छत्तीसगढ़फीचर्ड

11.59 लाख रुपए दो पहिया वाहन में ले जाते पकड़ाया, पुलिस ने आयकर विभाग को दी सूचना

रायपुर। अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक रेंज जिला रायपुर आर.एल.डांगी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला रायपुर के समस्त थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों सहित संदिग्ध वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 04.09.2023 को थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत एम.जी. रोड स्थित अशोका होटल के सामने एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दोपहिया वाहन सवार एक व्यक्ति को रोककर उसके वाहन की डिक्की एवं थैले को चेक किया गया। थैले को चेक करने पर उसमें नगदी रकम रखा होना पाया गया।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम नरेश तलरेजा, निवासी रायपुर होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा नगदी रकम के संबंध में पूछताछ करने व वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा नगदी रकम के संबंध में किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा नरेश तलरेजा के पास रखंे नगदी रकम 11,59,850/- रूपये को धारा 102 जा.फौ. के तहत थाना मौदहापारा में जप्त कर इसकी सूचना आयकर विभाग को दी जा रही है।

व्यक्ति का नाम- नरेश तलरेजा पिता स्व. नानूमल तलरेजा उम्र 54 साल निवासी अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button