खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

जानिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 साल में कितने दिन ली छुट्टी? RTI में मिला चौंकाने वाला जवाब

आरटीआई कार्यकर्ता ने प्रधानमंत्री कार्यालय से पूछा था कि पीएम मोदी ने 2014 में ऑफिस संभालने के बाद कितने दिन की छुट्टी ली है…

पुणे (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में पदभार संभालने के बाद से कोई छुट्टी नहीं ली है. यही नहीं, बीते 9 वर्षों में उन्होंने देश और विदेश में 3000 से अधिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है. पुणे के एक सिविल राइट एक्टिविस्ट प्रफुल्ल शारदा को आरटीआई से ये जानकारी मिली है। प्रफुल्ल शारदा ने आरटीआई के जरिए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से जानकारी मांगी थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में पदभार संभालने के बाद से अब तक कितने दिन ऑफिस में उपस्थिति दर्ज कराई है।

इस पर पीएमओ की ओर से बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार ड्यूटी पर हैं. उन्होंने ऑफिस में पदभार ग्रहण करने के बाद से एक भी दिन भी छुट्टी नहीं ली है. पीएमओ ने 31 जुलाई 2023 को ये जवाब दिया था।

पहले भी दाखिल की गई थी आरटीआई इसके पहले 2015 में भी प्रधानमंत्री कार्यालय से आरटीआई के जरिए पीएम मोदी की उपस्थिति के बारे में जवाब मांगा गया था. तब बताया गया था कि उन्होंने कोई छुट्टी नहीं है. हालांकि, वो केवल पहले एक साल का आंकड़ा था. हालिया आरटीआई में प्रधानमत्री मोदी के 9 सालों के कार्यकाल के बारे में जानकारी दी गई है।

अनुराग ठाकुर कही थी 20 साल से छुट्टी न लेने की बात केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में 20 साल (गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर) पूरे होने पर बधाई देते हुए बताया था कि उन्होंने 20 साल से एक भी छुट्टी नहीं ली है और 24 घंटे देश के लिए काम करते रहे हैं. ठाकुर ने ये भी कहा था, इतने सालों में पीएम मोदी पर जितने आरोप लगे हैं, उतने ही वह ताकतवर हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button