छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP अंकिता शर्मा उतरी सड़क पर: स्वयं किया बसों की चेकिंग, आमजनो से की बातचीत, ट्रैफिक का लिया जायजा

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपराध की रोकथाम एवं गैर कानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने किया गया चेकिंग…जिला के सभी बस स्टैंड, बस स्टॉप एवं प्रमुख चौक चौराहे पर पुलिस ने किया सक्रियता से बसों की चेकिंग…

खैरागढ़। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भापुसे) जिला केसीजी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न मादक पदार्थ, अपराध रोकथाम, गैर कानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु एवं संदिग्ध व्यक्तियों की धर पकड हेतु दिनांक 04/09/2023 को जिला केसीजी के थाना खैरागढ़ बस स्टैंड, छुईखदान बस स्टैंड, गंडई बस स्टैंड, ठेलकाडीह बस स्टैंड, गातापार, मोहगांव,सालहेवारा, बकरकट्टा एवं चौकी जालबांधा क्षेत्र में स्थित बस स्टैंड, एवं प्रमुख चौक चौराहों में थाना से टीम बनाकर जिला, अंतर जिला एवं अंतर राज्यीय स्थानो से आने जाने वाले बसों की पुलिस के द्वारा मुस्तैदी से चेकिंग किया गया।

बस चालको को बस में संदिग्ध व्यक्ति एवं वस्तु दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने कहा गया। साथ ही नक्सल प्रभावित संवेदनशील ग्रामो में चलने वाले अंतर जिला एवं अंतर राज्यीय बसों की सघनता से पुलिस के द्वारा चेकिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों गैर कानूनी गतिविधियों की सूक्ष्मता से जांच पड़ताल की गई। साथ ही सभी थाना क्षेत्रों में ब्रेथ एनालाइजर से शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले चालको की जांच की।

पुलिस अधीक्षक द्वारा सड़क पर उतर कर स्वयं क़ानून व्यवस्था एवं ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया गया आम जनता से मिलकर बातचीत कर हालचाल जाना थाना क्षेत्रों में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने सभी थाना /चौकी प्रभारी को निर्देश दिया गया। यातायात नियमो का उलंघन करने वालो पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करने निर्देश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button