दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सनातन धर्म के अपमान से आक्रोशित भाजपा ने जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में किया पुतला दहन

दुर्ग। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार कांग्रेसनीत गठबंधन के नेता उदयगिरी स्टालिन द्वारा सनातन धर्म के अपमान के विरोध स्वरूप दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उदयगिरी स्टालिन का पुतला दहन किया। पुतला दहन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सनातन धर्म के प्रति कांग्रेस पार्टी के रूख को स्पष्ट करने की मांग की गई।

इस दौरान विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि सनातन धर्म सर्वे भवंतु सुखिनः और वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा के साथ संपूर्ण मानव जाति और विश्व के कल्याण की कल्पना करता है। ऐसे महान और विशाल हृदय वाले विराट सनातन धर्म के विरुद्ध अनुचित कथन कहने वाले को सनातन धर्मप्रेमी कभी क्षमा नहीं करेंगे। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कांग्रेसनीत गठबंधन के सहयोगी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे उदयनिधि के आपत्तिजनक बयान पर कांग्रेस और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा है कि स्टालिन के बेटे ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू मलेरिया और कोरोना से करते हुए सनातन धर्म का अपमान करने का दुस्साहस किया है।स्टालिन की पार्टी और कांग्रेस दोनों ही घमंडिया गठबंधन के हिस्से हैं और ये बयान सोनिया गांधी के इशारे पर आया है। कांग्रेस हमेशा से सनातन धर्म को नीचा दिखाने और अपमानित करने का काम करती रही और अभी भी यह काम उसी के इशारे पर चल रहा है।

जितेंद्र वर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल करते हुए कहा कि कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि यह बयान सनातन विरोधी है या नहीं? यदि सनातन विरोधी है तो इस घमंडिया गठबंधन से बाहर निकलने का साहस कांग्रेस दिखाएगी या नहीं? मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपना स्टैंड छत्तीसगढ़ की जनता के सामने स्पष्ट करना चाहिए।

आयोजित पुतला दहन में आयोजित कार्यक्रम में जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, मंत्री आशीष निमजे, रोहित साहू, दीपक चोपड़ा, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड, अजय तिवारी, सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, विधानसभा विस्तारक सेवक राम धेनुसेवक,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जीत यादव,मंडल भाजपा अध्यक्ष मदन वाढ़ई, सुनील अग्रवाल, डॉ. सुनील साहू, विजय ताम्रकार, महामंत्री देवनारायण चंद्राकर, पोषण साहू, कृष्णा निर्मलकर, श्याम शर्मा, नरेश शर्मा, मनमोहन शर्मा, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, नरेंद्र बंजारे, शिवेंद्र परिहार, अजीत वैद्य, काशीराम कोसरे, मनीष साहू, राजेश वर्मा, अरुण सिंह, डॉ. देवनारायण तांडी, भारतेंदु गौतम, मतिम शेख, महेंद्र चोपड़ा, बंटी चौहान, संजय शुक्ला, केवल देवांगन, नवीन पवार, रितेश शर्मा,सुच्चा ताम्रकार, छन्नू यादव, मुकेश बेलचंदन, दीपक सिन्हा, अनिकेत यादव, अमित पटेल, सूरज बंजारे, अश्वनी चंदेल, कमल देवांगन, शुभम साहू, रितेश शर्मा,संदीप बंछोर,अतुल पहाड़े, नवीन साहू, भूपेंद्र साहू, राहुल देवांगन, राहुल राजपूत, बंटी राजपूत, कुंदन साहू, शुभम सोनवानी, हर प्रसाद आडिल,अभिषेक टंडन,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button