छत्तीसगढ़फीचर्ड

नगदी 14,80,000/- रूपये बरामद: वाहन चेकिंग के दौरान दो अलग अलग थानों से की गई जप्ती

वाहन चेकिंग के दौरान थाना कोतवाली क्षेत्र बस स्टैण्ड में एक संदिग्ध व्यक्ति से नगदी रकम 8,50,000/- रूपये एवं थाना सोमनी पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान 6,30,000/- रूपये कुल 14,80,000/- रूपये हुए जप्त…

राजनांदगांव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनादगांव अभिषेक मीण के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू व थाना प्रभारी सोमनी कृष्णा पाटले के नेतृत्व आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023-24 के मद्देनजर विधानसभा निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु राजनांदगॉव जिले में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की लगातार चेकिंग किया जा रहा है।

इसी दौरान पेट्रोलिंग/चेकिंग (जांच) के आज दिनांक 05.08.2023 को अग्रवाल ट्रांसपोर्ट जी0ई0 रोड़ राजनांदगांव के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैंग रखा बस का इंतजार कर रहा है, कि सूचना की तस्दीक हेतु तत्काल मौका पहुंचकर उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम पता संदीप चकुर्ती पिता सत्यनारायण चकुर्ती (रेड्डी) उम्र 41 वर्ष साकिन तेलाफर सेशिया हाउस थाना तेलाफर जिला मेरक हैदराबाद हाल नेहरू नगर राजनांदगांव (छ0ग0) बताया।

हाथ में रखे बैंग संदिग्ध लगने पर बैग को चेक करने पर बैग के अंदर नगदी रकम 8.50.000 रूपये मिला, उक्त रकम को रखने के संबंध में बैध दस्तावेज कागजात नहीं होना पाये जाने से धारा 102 जा0फौ0 के तहत जप्त कर विधिवत कार्यवाही किया गया।

थाना सोमनी में वाहन चेंकिग के दौरान कमलेश पटेल नाम के व्यक्ति से 6,30,000 रूपये मिला रकम के संबंध में किसी प्रकार का दस्तावेज नही होने पर धारा 102 जा0फौ0 के तहत रकम को जप्त किया गया है दोनो से जुमला 14,80,000 रूपये जप्त किया गय।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, कृष्णा पाटले, सउनि0 शत्रुहन टंडन, प्र0आर0 संदीप चैहान, आर0 जय कुमार कंवर, रंजीत चैरसिया एवं स्टाफों की सराहनीय भूमिका रही।

नाम व्यक्ति जिनसे रकम जब्त हुआ- (1)संदीप चकुर्ती पिता सत्यनारायण चकुर्ती (रेड्डी) उम्र 41 वर्ष साकिन तेलाफर सेशिया हाउस थाना तेलाफर जिला मेरक हैदराबाद हाल नेहरू नगर राजनांदगांव (छ0ग0)।
(2)कमलेश पटेल पिता गोंविद पटेल उम्र 40 साल साकिन गायत्री स्कुल के पास राजनांदगॉव (छ0ग0)।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button