दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

“एक भारत श्रेष्ठ भारत” के तहत केरल के टॉक एच पब्लिक स्कूल और भिलाई के शारदा विद्यालय के विद्यार्थियों के किया सभ्यताओं का आदान-प्रदान

भिलाई। सी.बी.एस.ई. द्वारा संचालित “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के तत्वाधान में केरल के टॉक एच पब्लिक स्कूल के 19 विद्यार्थियों तथा 4 शिक्षकों ने भिलाई के शारदा विद्यालय, रिसाली के विद्यार्थियों के साथ सभ्यताओं का आदान-प्रदान किया। दो दिवसीय इस कार्यक्रम के प्रथम दिवस में विद्यार्थियों ने ओणम तथा रक्षाबंधन का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया। दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपने-अपने राज्य की विशेषताओं से भरपूर कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

प्रथम दिवसीय कार्यक्रम का आरम्भ माँ सरस्वती के चरण वन्दन से प्रारम्भ किया गया। सभ्यताओं के इस आपसी मेलजोल के प्रतीक स्वरूप गुब्बारों को भारत की एकता के मद्देनजर आसमान के सुपुर्द किया गया। राजकीय गान के पश्चात् सुतापा सरकार (प्रिंसिपल शारदा विद्यालय, रिसाली) ने स्वागत भाषण दिया। छत्तीसगढ़ राज्य के विषय में जानकारी देते हुए शारदा विद्यालय, रिसाली के विद्यार्थियों ने राज्य के प्रसिद्ध व्यक्तियों पर प्रस्तुति दी तो वहीं टॉक एच. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ओणम पर गीत तथा कलारीपयट्टू, नदनपट्टू की प्रस्तुति दी।

रक्षाबन्धन के त्यौहार की झाँकी के साथ छत्तीसगढ़ी नृत्य
की भी आकर्षक प्रस्तुति दी गई। केरल की विशेषताओं पर भाषण देते हुए टॉक एच. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपना स्वपरिचय रैम्प वॉक के माध्यम से दिया। नृत्य तथा संगीत की सुन्दर प्रस्तुति से विद्यालय का वातावरण दो उन्नत राज्यों के मेंल का गढ़ बन गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संजय ओझा (डायरेक्टर शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स) ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों से कहा कि यह सी.बी.एस.ई. द्वारा की गई एक अच्छी पहल है। जिसमें
विद्यार्थी अपने साथ-साथ भारतवर्ष में स्थित अन्य राज्यों की विशेषताओं रहन-सहन, खाद्यान्न से परिचित होंगे। भारत के सभी राज्यों को इसका सम्मान करते हुए एक-दूसरे के जीवन को साझा करना चाहिए।

धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय हेडमिस्ट्रेस पुष्पा सिंह द्वारा किया गया। मंच संचालन शिक्षिका शेष्टी राव एवं छात्रा सिद्धि हिरवानी ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ की विशेषताओं की जानकारी हेतु एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। विद्यार्थियों के इस उत्साह का साथ विपिन ओझा ( चेयरमैन स्कूल मैनेजिंग कमेटी) विद्यालय मैनेजर ममता ओझा, सीनियर मिस्ट्रेस रेन्जिनी एम. आर. तथा सीनियर एक्टिविटी इंचार्ज पूजा बब्बर के साथ प्रतीक और वनिता ओझा ने भी दिया।

साथ ही टॉक एच. पब्लिक स्कूल के टीचर्स अनूप सर श्रीजिथ सर, मैरी मैम, अनूपा मैम का इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान रहा। ध्यातव्य है कि अपने इस शैक्षणिक भ्रमण में केरल के विद्यार्थी रायपुर जंगल सफारी मुक्तांगन, बस्तर आर्ट गैलेरी आदि का भी भ्रमण करेंगें और अस्मरणीय स्मृतियों के साथ वापस लौटगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button