छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP अक्षय कुमार ने गुम हुए 230 नग मोबाइल को उनके मालिकों को सौंपा, मोबाइल को संभाल कर रखने के दी सलाह

कोण्डागांव। कोंडागांव पुलिस द्वारा अब तक 1000 से अधिक गुम और चोरी हुए मोबाइलों को खोजकर उनके वास्तविक स्वामी तक पहुंचाया गया है।जिले में साइबर सेल तथा थाना, चौकी को गुम और चोरी मोबाइलों के संबंध में लगातार आवेदन प्राप्त हो रहा है। पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार द्वारा साइबर सेल की टीम को उनके दैनिक कार्यों के साथ गुम और चोरी हुए मोबाइलों के खोजबीन की विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई। एडिशनल एसपी दौलत राम पोर्ते तथा डीएसपी सायबर सेल सतीश कुमार भार्गव के मार्गदर्शन में सायबर सेल टीम द्वारा लगातार गुम, चोरी की पतासाजी में लगे हुये हैं जिससे विगत 15 दिनों में साइबर सेल की टीम को 230 गुम, चोरी हुए मोबाइलों को रिकवर करने में सफलता मिली है।

जिसका वर्तमान बाजार मूल्य करीब 35 लाख रुपए है। सायबर सेल द्वारा रिकवर किए गए मोबाइल छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के अलावा सीमावर्ती राज्यों से रिकवर किया गया है। रिकवर किए गए मोबाइलों में कई महंगे सेट वनप्लस, वीवो, रेडमी, सैमसंग, रियलमी, के महंगे सेट भी है। मोबाइल लौटाते हुये उनके मलिकों को मोबाइल संभाल कर रखने और दोबारा नहीं गुमने कहा गया और मोबाइल उपयोग के पूर्व उन्हें एक बार फार्मेट कर उपयोग करने की सलाह दिए हैं।

कई मोबाइल स्वामी ने बताया कि वे अपने मोबाइल वापसी की उम्मीद खो चुके थे, वे उन्हें दोबारा पाकर कोण्डगांव पुलिस को धन्यवाद देकर जा रहे हैं। गुम और चोरी हुए मोबाइलों को ट्रेस करने और रिकव्हर करने हेतु कोण्डागांव साइबर सेल द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। साइबर सेल के गठन के पश्चात साइबर सेल की टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के महत्वपूर्ण दिशा निर्देशन पर अब तक रिकार्ड 1000 से अधिक गुम और चोरी हुए मोबाइलों को खोजकर उनके वास्तविक स्वामी तक पहुंचाया गया है। अब तक रिकव्हर किये गये गुम मोबाइलों का बाजार मूल्य आंका जाए तो करीब डेढ़ करोड रुपए के लगभग होगा।

पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार द्वारा मीडिया के माध्यम से संदेश दिया गया कि जिन्हें भी अन्य किसी का मोबाइल प्राप्त होता है उसे नजदीकी थाने में जमा करें, दूसरों की मोबाइल का गलत उपयोग ना करें। कभी भी बगैर बिल के मोबाइल ना खरीदें। मोबाइल रिकव्हर के कार्य का निष्पादन में सायबर सेल सागरबती सोरी, लूमन सिंह भण्डारी, अजय श्रीवास्तव, जितेन्द्र मरकाम, चैतराम मरकाम, बीजू यादव एवं मनोज पोयाम की सराहनीय भूमिका रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button