छत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्ड

छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश उत्तराखंड सहित कई राज्यों में बारिश की प्रबल संभावना, यूपी में 20 लोगों की गई जान, आज भी रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है। 15 सितंबर तक उत्तराखंड समेत 15 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना है…

नईदिल्ली (ए)। उत्तर प्रदेश समेत उत्तर पश्चिम के विभिन्न राज्यों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड समेत पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के ज्यादातर इलाकों में सोमवार को भारी से लेकर बहुत भारी बारिश हुई। यूपी में तो तूफानी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान वर्षा से जुड़ी घटनाओं में विभिन्न जिलों में 20 लोगों की मौत हो गई। वही मंगलवार को भी बारिश होने की प्रबल संभावना है।

यूपी के बाराबंकी में एक दिन में 346 मिमी पानी गिरा। वहीं, लखनऊ में 109 मिमी बरसात हुई। पश्चिमी विक्षोभ और पुरवा हवाओं के आपस में टकराने से ऐसे हालात पैदा हुए। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है। 15 सितंबर तक उत्तराखंड समेत 15 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

दिल्ली में 17 तक हल्की बारिश की संभावना
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को हुई हल्की बारिश से तापमान में भी कमी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अभी 17 सितंबर तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और मौसम सुहावना बना रहेगा। हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

उत्तराखंड में 12 सड़कें बंद
उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले में बीते दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जगह-जगह भूस्खलन होने और मलबा आने से जिले में 12 सड़कें बंद हैं। हालांकि, चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क खुलने से कुछ राहत मिली है। धारचूला में रुके आदि कैलाश यात्री भी गुंजी के लिए रवाना हुए। टनकपुर-पिथौरागढ़ राजमार्ग पर 24 घंटे बाद यातायात सुचारु हो पाया।

अल्मोड़ा में नाले में फंसी कार, लौट रहे थे दिल्ली: बाड़ेछीना-शेराघाट एसएच पर रविवार रात करीब 12 बजे मुनस्यारी से दिल्ली लौट रहे पर्यटकों की कार तेज बारिश के बीच नाले में फंस गई। पुलिस ने पर्यटकों अनुराग पाल और चंद्रा को िकसी तरह बाहर निकाला।

बारिश के चलते लखनऊ-कानपुर हाईवे पर 10 किमी लंबा जाम भारी बारिश के चलते लखनऊ-कानपुर हाईवे पर उन्नाव के पास 10 किमी लंबा जाम लगा। रविवार रात दो बजे लगा जाम सोमवार दोपहर 12 बजे खुला। इससे सैकड़ों वाहन घंटों फंसे रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button