दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल ने क्रिकेट खेलकर किया हुडको स्टेडियम का किया लोकापर्ण

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के हुडको में लम्बे समय से खेल मैदान की मांग की जा रही थी, जो बनकर तैयार है। नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम का लोकापर्ण से हुड़को की बहुप्रतिक्षित क्रिकेट मैदान की मांग पूरी हुई है।हुड़को में खेल मैदान लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि खिलाड़ियों के खेल अभ्यास के लिए यह मैदान मददगार साबित होगा, इस मैदान से खेलकर युवा खिलाड़ी प्रदेश व देश में भिलाई का नाम रोशन करेंगे। हुडको क्षेत्र में मुलभूत सुविधओं को लेकर लगातार कार्य किए जा रहे है, हुडको को दो नई सौगात मिली है स्टेडियम लोकापर्ण के साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिए श्रीराम चौक हुडको में पुलिस चौकी का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के उपस्थिति में किया गया है।

इस अवसर पर महापौर नीरज पाल ने कहा कि 1 करोड़ 48 लाख की लागत से तैयार क्रिकेट मैदान में हरी घाॅस, डोमशेड, फ्लडलाईट लगाया गया है आने वाले समय में यहा बाथरूम तथा पवेलियन निर्माण भी कराया जाएगा। वार्ड पार्षद एवं एमआईसी मेंबर सीजू एंथोनी ने कहा कि हुड़को में लम्बे समय से एक सर्वसुविधा युक्त खेल मैदान की मांग की जा रही थी, जो आज पूरा हुआ है।

विधायक- महापौर ने की बल्लेबाजी- क्रिकेट स्टेडियम के लोकापर्ण अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के खिलाड़ी एवं युवा उपस्थित थे जिनके साथ विधायक देवेन्द्र यादव एवं महापौर नीरज पाल ने क्रिकेट खेलते हुए बल्लेबाॅजी किए और कई शाॅट लगाए करीब 10 मिनट तक खेल में नागरिक भी शामिल हुए। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, पार्षद अभिषेक मिश्रा, जावेद खान, गगन त्रिपाठी सहित हुडको के नागरिक तथा खिलाड़ी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button