देश-दुनियाफीचर्डविविध

भारतीय टीम के नाम जुड़ा ये शर्मनाक रिकॉर्ड, पहली बार एकदिवसीय मैच में हुआ ऐसा

वनडे क्रिकेट में पहली बार भारतीय टीम के सभी 10 विकेट किसी मैच में स्पिन गेंदबाजों ने हासिल किए. यह कारनामा श्रीलंकाई टीम करने में कामयाब हुई…

नईदिल्ली (ए)। एशिया कप 2023 में भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय टीम की पारी 213 रन बनाकर सिमट गई. वनडे में ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब टीम इंडिया ने किसी मैच में अपनी सभी विकेट गंवा दिए, लेकिन इस मैच में एक शर्मनाक रिकॉर्ड उनके नाम जुड़ गया. वनडे में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी मैच में भारतीय टीम के सभी 10 विकेट स्पिनर्स ने हासिल किए।

भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. इसके बाद शुरुआती 10 ओवरों में टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 65 रन भी बना लिए थे. श्रीलंका की तरफ से खेल 20 साल के बाएं हाथ के स्पिनर दुनिथा वेल्लालागे ने गेंदबाजी पर आते ही सबसे पहले शुभमन गिल को बोल्ड करते हुए पहला विकेट गिराया।

दुनिथा वेल्लालागे ने इसके बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी जल्द पवेलियन भेज दिया. टीम इंडिया ने अपना चौथा विकेट इस मैच में केएल राहुल के रूप में गंवाया जिनको दुनिथा वेल्लालागे ने ही अपना शिकार बनाया. भारतीय टीम को पांचवां झटका ईशान किशन के रूप में लगा जिनको चरिथ असलंका ने पवेलियन भेजा।

वेल्लालागे, असलंका और तीक्षणा ने किया यह कमाल भारतीय टीम के 5 विकेट हासिल करने के बाद श्रीलंकाई स्पिनर्स ने अपने दबाव को कम नहीं होने दिया. वेल्लालागे ने हार्दिक को पवेलियन भेज अपने वनडे करियर में पहली बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया. इसके बाद असलंका ने रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव को अपना शिकार बनाते हुए 4 विकेट इस मैच में पूरे किए. वहीं महेश तीक्षणा ने इस मुकाबले में एकमात्र विकेट अक्षर पटेल के रूप में हासिल किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button