दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

निःशुल्क सिलाई-कढाई एंव ब्यूटीशियन प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं और युवतियों को मुख्यातिथि विजय साहू ने प्रमाण पत्र किया वितरित

भिलाई। केम्प-1,वार्ड क्र. 31, अम्बेडकर नगर स्थित भिलाई तेलुगु समाज द्वारा संचालित “सोनिया गाँधी निःशुल्क सिलाई-कढाई एंव ब्यूटीशियन प्रशिक्षण केंद्र” से प्रशिक्षण प्राप्त गरीब व निर्धन महिलाऐ एंव युवतियो को प्रणाम पत्र वितरण समारोह संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ शासन क्रेडा सदस्य विजय साहू थे। अध्यक्षता भिलाई तेलुगु समाज के अध्यक्ष बी.जोगा राव ने किया। विशेष अतिथि भिलाई नगर निगम के एमआईसी सदस्य चन्द्रशेखर गवई, तेलुगु समाज के महासचिव भास्कर राव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के.राजेन्द्र उपस्थित थे।

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि का ज्योति व संध्या ने तिलक व बैच लगाकर स्वागत किया तत्पश्चात प्रशिक्षिका जी.सुनिता एंव जी. श्यामा ने पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। अध्यक्ष बी. जोगा राव ने अतिथियो को स्वागत करते हुए कहा कि भिलाई तेलुगु समाज द्वारा पूर्व राज्य मंत्री बी.डी.कुरैशी के मार्गदर्शन मे 9 दिसंबर 2003 को सोनिया गाँधी के जन्म दिवस के अवसर पर “सोनिया गांधी निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र प्रारंभ किया था, तब से आज तक करीबन तीन हजार से ज्यादा गरीब व निर्धन महिलाऐ एंव युवतियो ने सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वावलंबन बन चुकी है और वे लोग अपने अपने घरो मे, दुकानो मे सिलाई का कार्य कर आपनी घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने मे अहम भूमीका निभा रही है।

मुख्य अतिथि विजय साहू ने भिलाई तेलुगु समाज की सराहना करते हुए कहा कि करीबन बीस वर्ष से निःशुल्क सिलाई-कढाई प्रशिक्षण देकर महिलाओ को स्वलंबन बनाने की कार्य कर रही है, छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिलाओ के उत्थान व आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाए प्रारंभ किए है, जिससे छत्तीसगढ की जनता को काफी फायदा हो रहा है जैसे कि बिजली बिल आधा करना जेसे महत्वपूर्ण योजनाए शामिल है।

सिलाई व ब्यूटीशियन प्रशिक्षण प्राप्त सुमन शर्मा, पूनम राजवीर, नेहा मिश्रा, तब्बुसम बानो, ललिता, खुशुबू मोदी, रोशनी यादव, आरती साहू, सुम्मन लता, संगीता साव, काजल साव, शाहनाज खातुन, बाबी नाजिया, रेश्मी, दीपिका विश्वकर्मा, त्रिप्ती, अनुराधा गुप्ता, पी.उदय कुमारी, नागमणी आदि को मुख्य अतिथि ने प्रणाम पत्र वितरण किए एंव प्रशिक्षण प्राप्त गरीब व निर्धन महिलाऐ को शुभकामनाऐ दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button