दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कलेक्टर और निगम आयुक्त से सी मार्ट का किया निरीक्षण, जल्द कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत में बनाये जा रहे सी मार्ट निर्माण कार्य का कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने निगमायुक्त लोकेश चन्द्राकर के साथ निरीक्षण कर लिया जायजा,सी मार्ट निर्माण कार्य अंतिम छोर की रूपरेखा देख जमकर तारीफ की। जीई मुख्य मार्ग गंजपारा पुरानी गंज पंडी के करीब गंज कम्प्लेक्स लोकेशन में विशाल सी-मार्ट खुलने जा रहा है। अब वन सहित सभी उत्पादों के बिक्री की समस्या नहीं रहेगी।सीमार्ट में ग्राहकों और स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आसानी से बाजार उपलब्ध हुई है।

महिलाएं उन उत्पादों का निर्माण करें, जिसकी बाजार में ज्यादा मांग हो।नया उत्पाद बनाने के पहले उसकी बाजार में स्थिति कैसे होगी,सी मार्ट के जरिए महिलाओं को उत्पाद की बिक्री के लिए बाजार मिला है।शहर के 60 वार्डाे के विभिन्न महिला समूहो द्वारा निर्मित क्षेत्रीय उत्पादों की ब्रिक्री करने के लिए जल्द से जल्द सर्वसुविधायुक्त बाजार उपलब्ध कराया जायगा। राज्य सरकार की महती छत्तीसगढ़ मार्ट योजना के अंतर्गत समूहों द्वारा निर्मित पारंपरिक उत्पादों को बेचने के लिए उचित वातावरण उपलब्ध करवाने यह योजना लाई गई है जो निर्माण के अंतिम चरण पर है।

शीघ्र शहर वासियों को छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वस्तुवों के लिए नया सी मार्ट शॉपिंग मॉल उपलब्ध होगा जिससे ना सिर्फ समूहों का आर्थिक लाभ होगा बल्कि आमजन भी एक ही स्थान पर लोकल उत्पाद प्राप्त कर सकेंगे।निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,उपअभियंता हरिशंकर साहू के अलावा ठेकेदार सुरेश कोठारी, सिद्धार्थ कोठारी मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button