दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई 3 स्थित रेलवे पीपी यार्ड में CBI का छापा: रात तक चली गहन पूछताछ, जांच आगे बढ़ाने आज फिर आने की संभावना

भिलाई। भिलाई-3 में सीबीआई ने छापा मारा है. पुरैना में रेलवे के पीपी यार्ड मे बुधवार को सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम ने दबिश दी. टीम ने 10 घंटे तक सभी रिकॉर्ड खंगालने और कर्मचारियों से पूछताछ करने के बाद वहां के दफ्तर को सील कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को रेलवे यार्ड में सीबीआई की 3 सदस्यों की टीम पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बाहर से अंदर और अंदर से बाहर जाने के लिए मना कर दिया. इसके बाद उन्होंने सभी जिम्मेदार अधिकारियों से पूछताछ शुरू की. सीबीआई के अधिकारियों ने पीपी यार्ड के साइट इंचार्ज के दफ्तर व दूसरे कार्यालय में मौजूद दस्तावेजों को खंगाला।

बुधवार की सुबह से लेकर देर रात तक टीम पीपी यार्ड में मौजूद रही. यहां के इंचार्ज छुट्टी पर थे, इसलिए उनकी गैर मौजूदगी में मातहत अधिकारियों के सामने दस्तावेज खंगाले जाते रहे. इसके साथ साथ दूसरे अधिकारियों से भी पूछताछ की. इस दौरान कर्मचारियों से भी पूछताछ हुई. लगभग 10 घंटे तक पूछताछ करने के बाद सीबीआई ने ऑफिस सील कर दिया और वापस लौट गए।

मिली जानकारी के अनुसार आज गुरुवार को फिर से सीबीआई की टीम भिलाई 3 के रेलवे यार्ड पहुंचेगी और अपनी जांच को आगे बढ़ाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button