खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

एशिया कप जीतने के बाद भारत पर हुई पैसों की बारिश, जानिए चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी

भारतीय टीम ने एशिया कप के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ एकतरफा 10 विकेट से जीत हासिल करते हुए खिताब अपने नाम किया. कुलदीप यादव को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड दिया गया…

नईदिल्ली (ए)। भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 10 विकेट से मात देने के साथ 5 साल के बाद इस खिताब को अपने नाम किया है. टीम इंडिया ने एशिया कप के इतिहास में आठवीं बार इस ट्रॉफी को जीता है. इस टूर्नामेंट में विजेता के तौर पर टीम इंडिया को प्राइज मनी के तौर पर भी बड़ी रकम मिली है. फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के लिए मोहम्मद सिराज ने गेंद से मैच विनिंग प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट हासिल किए।

मोहम्मद सिराज ने इस मैच में 6 विकेट हासिल करने के साथ श्रीलंकाई टीम को 50 के स्कोर पर समेटने में अहम भूमिका अदा की. भारत ने इस लक्ष्य को सिर्फ 6.1 ओवरों में हासिल कर लिया. टीम इंडिया को इसके बाद विजेता के तौर पर प्राइज मनी के रूप में 150,000 यूएस डॉलर मिले. वहीं श्रीलंकाई टीम को उपविजेता के तौर पर 75,000 यूएस डॉलर की रकम प्राइज मनी के रूप में दी गई।

कुलदीप यादव ने मिला प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब एशिया कप 2023 में भारतीय टीम के गेंदबाजों का काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. इसमें कुलदीप यादव का नाम सबसे आगे रहा जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 5 और फिर श्रीलंका के खिलाफ 4 विकेट अहम समय पर हासिल किए थे. कुलदीप को इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया जिसमें उन्हें 15,000 यूएस डॉलर की प्राइस मनी भी दी गई।

मोहम्मद सिराज को फाइनल मुकाबले में मैच विनिंग प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. सिराज को इस अवॉर्ड के रूप में 5,000 यूएस डॉलर की रकम मिली जो उन्होंने ग्राउंड्समैन को देने का फैसला लिया. वहीं एशियन क्रिकेट काउंसिल की तरफ से श्रीलंका के ग्राउंड्समैन के बेहतरीन काम को लेकर उन्हें 50,000 यूएस डॉलर की रकम प्राइज मनी के रूप में दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button