खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय टीम का हुआ एलान: रोहित-विराट- हार्दिक को मिला आराम; केएल राहुल को मिली कप्तानी, अश्विन की हुई वापसी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 सितंबर से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है. सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया है…

नईदिल्ली (ए)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 सितंबर से शुरू होने जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया है. पहले दो मैचों से विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया गया है. टीम की कमान केएल राहुल के हाथों में रहेगी. आर अश्विन की टीम में वापसी हुई है. तीसरे वनडे के लिए हालांकि रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या की टीम में वापसी होगी।

वर्ल्ड कप जैसे बड़े इवेंट को देखते हुए बीसीसीआई ने पहले दो वनडे से सीनियर खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला किया है. इसके साथ ही यह बात भी सामने आई है कि वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में बदलाव हो सकता है. अक्षर पटेल के चोटिल होने की वजह से सिलेक्टर्स को रिप्लेसमेंट पर विचार करना पड़ रहा है. आर अश्विन और वॉशिंगटन सुंदर को विकल्प के रूप में देखा जा रहा है. इसलिए इन दोनों खिलाड़ियों को तीनों वनडे के लिए टीम में रखा गया है. मुमकिन है कि अश्विन और सुंदर में से किसी एक को वर्ल्ड कप का टिकट मिले।

इसके अलावा सिलेक्टर्स ने ऋतुराज गायकवाड़ को पहले दो वनडे के लिए टीम में जगह दी है. तिलक वर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा भी पहले दो वनडे के लिए टीम का हिस्सा हैं. लेकिन ये तीनों खिलाड़ी तीसरे वनडे में टीम के साथ नहीं होंगे. संजू सैमसन को हालांकि किसी भी मैच के लिए नहीं चुना गया है. इससे साफ है कि संजू सैमसन के लिए टीम इंडिया के दरवाजे बंद हो चुके हैं।

भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे खेलने हैं. पहला वनडे 22 सितंबर को खेला जाएगा, जबकि दूसरा वनडे 24 सितंबर को आयोजित होगा. सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला 27 सितंबर को खेला जाना है।

पहले दो वनडे के लिए टीम: केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, आर अश्विन, वॉशिंगटन सुंदर।

तीसरे वनडे के लिए टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, आर अश्विन, वॉशिंगटन सुंदर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button