दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

महिला समृद्धि बाजार से लेकर गांधी प्रतिमा तक गौरव पथ 55 लाख रुपए से हुआ जगमग

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत।सिविल लाइन गौरव पथ के सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से प्रगति में इसी कड़ी में आज ट्यूबलर पोल में लगी लाइट को त्यौहार का सीजन देखते हुए महिला समृधि बाजार से निगम कार्यलय तक का लोकार्पण विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने सड़क के अंधेरा दूर करने के लिए 80 पोल की लाइट में से 61 पोल की 220 वाट की हर पोल में लगी लाइट महिला समृद्धि बाजार से लेकर गांधी प्रतिमा तक के लाइट को चालू किया गया, 55 लाख से गौरव पथ रौशन हुआ।

जिससे यातायात में आमजन को लाइट शुरू होने से आवागमन में नही होगी परेशानी। विधायक अरुण वोरा ने पूर्व में भी शहर के चौक चौराहा व ब्रिजों व वार्डो व सार्वजनिक स्थानों में भी शहर को जगमगाने का महत्व पूर्ण कार्य किया है महापौर धीरज बाकलीवाल ने वार्डो में बन्द पड़ी स्ट्रीट लाइट को लगातार बदलवाने का कार्य जारी रखे हुए हैं।

उन्होंने कहा शेष बचे हुए स्ट्रीट लाइट व सौंदर्यीकरण निर्माण कार्य की शीघ्र पूरा करने की बात अधिकारियों से कही।आज के गौरव पथ के लाइट शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी,दीपक साहू,मनदीप सिंह भाटिया,अलताप अहमद,राजेश शर्मा,जग्गी शर्मा,हेमंत तिवारी कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,जितेंद्र समैया मौजूद थे।शेष बचे हुए स्ट्रीट लाइट एवं सौंदर्यीकरण निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाएगा।जिसके लिए संबधित अधिकारियों की निर्देशित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button