दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कांग्रेस सरकार ने जो वादाखिलाफी की है अब उसका जवाब देने का समय आ गया है, जनता अब परिवर्तन चाहती है : प्रेमप्रकाश पांडेय

भिलाई। भिलाई में आज प्रातः परिवर्तन यात्रा की शुरूआत नेहरूनगर से हुई है। जो भिलाई विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए हुडको पहुंची। इस दौरान पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय सहित सांसद विजय बघेल एवं जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए भिलाई सहित पूरे छत्तीसगढ़ में परिवर्तन का आह्वान किया। पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि हमें परिवर्तन लाना है और भिलाई को उसको खोई हुई पहचान वापस दिलाना है।

परिवर्तन यात्रा की आज नेहरू नगर ओव्हरब्रिज होते हुए सेक्टर -7 पहुंची, जो सेक्टर 6 ई मार्केट, ग्लोब चौक, सेक्टर 8 चौक होते हुए हुडको पहुंची। इस दौरान विभिन्न चौक- चौराहों पर आमजनों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय, सांसद विजय बघेल सहित ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया।

पूर्व मंत्री श्री पाण्डेय ने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह और भिलाईवासियों के अभूतपूर्व समर्थन से स्पष्ट है कि जनता ने भिलाई सहित पूरे छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की ठान ली है। कांग्रेस सरकार ने जो वादाखिलाफी की है अब उसका जवाब देने का समय आ गया है, जनता अब परिवर्तन चाहती है। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सहित आमजन उपस्थित रहे।

मलकीत के परिजनों से मिले, ढांढस बंधाया
पूर्व मंत्री श्री पाण्डेय आज प्रातः खुर्सीपार स्थित स्व. मलकीत सिंह के निवास पहुंचे। इस दौरान झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास के साथ उन्होंने मलकीत के परिजनों से भेंट की और ढांढस बंधाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button