खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

2.77 करोड़ रुपए की 355 किलो चांदी के जेवरात जप्त, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 3 व्यक्ति को पकड़ा

थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत सदर बाजार पास वाहन चेकिंग के दौरान चारपहिया वाहन में करोड़ों रूपये कीमत के चांदी को किया गया जप्त…जप्त चांदी के जेवरात की कीमत है 2,77,52,789/- (दो करोड़ सतहत्तर लाख बावन हजार सात सौ नवासी रूपये)…तीनों व्यक्ति है मूलतः आगरा उत्तर प्रदेश के निवासी…

रायपुर। अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक रेंज जिला रायपुर आर.एल.डांगी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला रायपुर के समस्त थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों सहित संदिग्ध वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 21.09.2023 को थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत सदर बाजार में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान चारपहिया वाहन क्रमांक यू पी/80/एफ एफ/0150 को चेक करने हेतु रोकवाया गया, वाहन में तीन व्यक्ति सवार थे, जिन्होने पूछताछ में अपना नाम संजय अग्रवाल, नाहर सिंह एवं रामकुमार सिंह निवासी आगरा उत्तर प्रदेश का होना बताया।

टीम के सदस्यों द्वारा वाहन को चेक करने पर वाहन में अलग-अलग बैग एवं बोरी में चांदी के जेवरात रखा होना पाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा चांदी के जेवरातों के संबंध में पूछताछ करने व वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा चांदी के जेवरातों के संबंध में पुष्टिकारक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा तीनों व्यक्तियों के पास रखे कुल 355 किलोग्राम चांदी के जेवरात कीमती लगभग दो करोड़ सतहत्तर लाख रूपये को धारा 102 जा.फौ. के तहत थाना कोतवाली में जप्त कर माननीय न्यायालय को सूचना दी जा रही है।

व्यक्तियों का नाम- 01. संजय अग्रवाल पिता स्व. सूरज अग्रवाल उम्र 52 साल निवासी सीताराम कॉलोनी बलकेश्वरा थाना न्यू आगरा उत्तर प्रदेश।

02. नाहर सिंह पिता टूण्डा राम ठाकुर उम्र 47 साल निवासी कुण्डौलधाम डौकी जिला आगरा उत्तर प्रदेश।

03. रामकुमार सिंह पिता शिवलाल सिंह उम्र 32 साल निवासी कुण्डौलधाम डौकी जिला आगरा उत्तर प्रदेश।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button