खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मध्यप्रदेश और राजस्थान दौरे पर, जंबूरी मैदान में लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

पीएम मोदी जंबूरी मैदान में लाखों कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. सीएम शिवराज ने दौरे से पहले कर्यक्रम स्थल का जायजा लिया. इस कार्यक्रम के बाद पीएम जयपुर जाएंगे…

भोपाल (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को भोपाल दौरे रहेंगे. यहां वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर जंबूरी मैदान में 10 लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. पीएम के भोपाल आने को लेकर आयोजन की भव्य तैयारियां की गई है. बीजेपी प्रदेश कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी सुबह 11 बजे भोपाल पहुंचकर जंबूरी मैदान में कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होने वाले 10 लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. इस अवसर पर महाकुंभ में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए प्रधानमंत्री मोदी का मातृशक्ति अभिनंदन करेगी. कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी दोपहर एक बजे भोपाल से रवाना होंगे।

सीएम शिवराज ने तैयारियों का लिया जायजा बताया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी विशेष विमान से 10 बजकर 55 मिनट पर भोपाल हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे. वहां से हेलीकॉप्टर से 11.20 बजे जंबूरी मैदान के हेलीपैड पर उतरेंगे. जनसभा को संबोधित करने के बाद हेलीकॉप्टर से ही पीएम वापस हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और वहां से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भेल क्षेत्र में स्थित जंबूरी मैदान पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी के सोमवार को हो रहे कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।

सीएम शिवराज ने मंच, बैठक व्यवस्था, पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली. उन्होंने जंबूरी हेलीपैड का भी निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने पीएम के कार्यक्रम के लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन करने के बाद बताया कि सभी आवश्यक तैयारियां पूरी हो गई हैं. प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए भोपाल और मध्य प्रदेश तैयार है।

प्रशासन की तरफ से पूरी की गई तैयारी मुख्यमंत्री शिवराज की ओर से कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्‍वास कैलाश सारंग, सांसद वीडी शर्मा, जनप्रतिनिधि और भोपाल के कमिश्‍नर डॉ. पवन शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. पीएम मोदी के भोपाल पहुंचने को लेकर प्रशासन की तरफ से नया रूट चार्ट भी तैयार किया गया है. इसके अलावा मौसम को देखते हुए बारिश होने की स्थिति में पार्किंग के लिए अलग व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button