खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण कर पीएम मोदी ने कहा- उन्हीं के रोपे हुए बीज से आज वह वट वृक्ष बन चुकी है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के भोपाल और राजस्थान के जयपुर में रैलियों को संबोधित करने के बाद दिल्ली पहुंचे और यहां उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण किया…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार (25 सितंबर) को दिल्ली में बीजेपी दफ्तर के सामने बने पार्क में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण किया. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि उनका जीवन भी रेल की पटरी से जुड़ा हुआ था, मेरा जीवन भी रेल की पटरी से जुड़ा हुआ है. उन्होंने कहा, ”कल्याणकारी योजनाओं को बिना किसी भेदभाव के सभी लाभार्थियों तक पहुंचाने का हमारा सेवा अभियान ही सच्ची धर्मनिरपेक्षता है।”

साल 1916 में मथुरा में जन्मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज जयंती है. दीनदयाल उपाध्याय आरएसएस के पदाधिकारी और जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे।

पीएम मोदी ने कहा, ”ये दीन दयाल उपाध्याय पार्क है और सामने बीजेपी का कार्यालय है. उन्हीं के रोपे हुए बीज से आज वह वट वृक्ष बन चुकी है. ये प्रतिमा हमें हमारे अंत्योदय के संकल्प की याद दिलाती रहेगी. हमें देश में राजनीतिक शुचिता को हमेशा बनाए रखना है. उनके चरणों में नमन करता हूं।”

उन्होंने कहा, ”दीनदयाल जयंती से पहले संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास हुआ है. राजनीति में महिलाओं की भागीदारी के बिना डेमोक्रेटिक इंटिग्रिटी की बात नहीं कर सकते हैं. यह हमारी वैचारिक जीत भी है.” पीएम मोदी ने क कहा कि राजनीति में महिलाओं की उचित भागीदारी के बिना हम समावेशी समाज, लोकतांत्रिक एकीकरण की बात नहीं कर सकते।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button