खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

विपक्ष पर पीएम मोदी का जोरदार हमला, कहा- घमंडिया गठबंधन ने मजबूरी में महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया

भोपाल में संबोधित करते हुए पहली बार वोटर्स से पीएम मोदी बोले, आपके माता-पिता को दुख दर्द में रखने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है. कांग्रेस ने राजनीति को एक परिवार की राजनीति बना दिया. 13.50 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला ये मोदी की गारंटी है. मोदी यानी कि हर गारंटी पूरी होने की गारंटी…

भोपाल (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं. भोपाल में उन्होंने जंबूरी मैदान में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A पर हमला बोला. प्रधानमंत्री मोदी ने संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के आरक्षण के लिए लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पर भी बात की और कहा कि विपक्ष ने मजबूरी में बिल को पास किया वरना जो दल आज विपक्षी गठबंधन का हिस्सा हैं, वो 30 सालों से महिला आरक्षण बिल का विरोध कर रहे थे. प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस को भी निशाने पर लिया और कहा कि यह पार्टी सिर्फ एक परिवार के लिए काम करती है. नकारात्मकता फैलाती है और हर प्रोजेक्ट का विरोध करती है।

पीएम मोदी बोले, चांदी की चम्मच लेकर पैदा होते हैं कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘विपक्षी दलों के घमंडिया गठबंधन ने मजबूरी में महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया. इनके गठबंधन के कई लोग पिछले 30 साल से बिल का विरोध कर रहे थे. पहले ये बिल फाड देते थे, स्पीकर पर हमला बोल देते थे.’ पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग बौखलाए हुए हैं, ये नया खेल करेंगें नारी ताकत को बांटने की कोशिश करेंगें. ये लोग बांटने की कोशिश करेंगें आप लोग को एक रहना है. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के नेता चांदी का चम्मच लेकर पैदा होते हैं. इनके पास गरीबों के लिए कोई जगह नहीं है. मैं अपने देश को अभाव में नहीं रहने दूंगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, परिवारवाद पार्टी है कांग्रेस
प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर फिर परिवारवाद का आरोप लगाया और कहा कि यह हजारों करोड़ों लूटती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ एक परिवार का गुणगाण करती है. पीएम मोदी ने कांग्रेस पर यह भी आरोप लगाया कि उसने देश को गरीब रखा. कांग्रेस जंग लगा हुआ लोहा है. कांग्रेस देशहित को नहीं समझती है।

पीएम मोदी ने कहा, मध्य प्रदेश के लोगों ने देखा कांग्रेस का कुशासन प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के लोगों ने पार्टी का कुशासन देखा है. कांग्रेस की मध्यप्रदेश  में पहचान थी कुशासन. उन्होंने कांग्रेस के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उनके राज में मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब थी. बीजेपी ने मध्य प्रदेश को सुशासन दिया है. चारों तरफ से मध्यप्रदेश विकास कर रहा है. उन्होंने राजस्थान की कांग्रेस सरकार को भी निशाने पर लिया और कहा कि वहां कांग्रेस ने बर्बादी ला दी. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीजेपी सांसदों का उत्साह बहुत कुछ कह रहा है, जो दिखाता है कि नई ऊर्जा से भरी बीजेपी है. बीजेपी के कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश ने बीजेपी को हमेशा आशीर्वाद दिया है. देश नई विकास यात्रा पर निकल गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button