छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर त्वरित अमल: बारनवापारा वनांचल में अब मोबाईल कनेक्टिविटी की बढ़ी सुविधा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वनांचल स्थित आकर्षक अभ्यारण्य बारनवापारा और उसके आस-पास के ग्रामीणों सहित पर्यटकों के लिए मोबाईल कनेक्टिविटी की अब अच्छी सुविधा उपलब्ध हो गई है। गौरतलब है कि विगत दिवस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सोनाखान में भेंट-मुलाकात के दौरान बारनवापारा वनांचल के ग्रामीणों की मांग पर वहां शीघ्र मोबाईल नेटवर्क चालू करने की घोषण की गई थी।

इस तारतम्य में मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए संसदीय सचिव परिवहन, आवास एवं पर्यावरण वन विधि एवं विधायी कार्य एवं विधायक बिलाईगढ चंद्रदेव प्रसाद राय के प्रयास से बारनवापारा अभ्यारण्य क्षेत्र में जियो नेटवर्क को मूर्त रूप दिया गया। इसे गत दिवस 24 सितम्बर 2023 को संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय ने बारनवापारा अभ्यारण्य में आयोजित कार्यक्रम में शुभारंभ किया।

बारनवापारा अभ्यारण्य क्षेत्र है, जिसमें केंद्र शासन के नियम अधीन कार्य होतें है एवं अभ्यारण्य क्षेत्र होने के कारण मोबाईल कनेक्टिविटी दिये जाने में काफी कठिनाई होने के बावजूद स्थानीय विधायक चंद्रदेव प्रसाद राय, संसदीय सचिव परिवहन, आवास एवं पर्यावरण वन, विधि एवं विधायी कार्य छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक बिलाईगढ़ के अथक एवं सार्थक प्रयास से यह कार्य संभव हो पाया है।
बारनवापारा अभ्यारण्य के वनांचल क्षेत्र में मोबाईल नेटवर्क के आ जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों में अत्यंत हर्ष व्याप्त है और उनके द्वारा मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रति खुशी-खुशी आभार व्यक्त किया गया है।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक तथा वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव ने बताया कि यहां वनांचल में छत्तीसगढ़ का एक उत्कृष्ट और आकर्षक अभ्यारण्य ‘बारनवापारा’ स्थित है, जहां मोबाईल कनेक्टिविटी के विस्तार हो जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी अच्छी सुविधा उपलब्ध हो गई है। वन मंडलाधिकारी बलौदाबाजार श्री मयंक अग्रवाल ने बताया कि बारनवापारा अभ्यारण्य छत्तीसगढ़ का महत्वपूर्ण अभ्यारण्य है, जहां काफी तादाद में पर्यटकों का भ्रमण होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button