दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पीएससी घोटाले को लेकर आज भाजपा युवाओं के बीच जाकर चलाएगी हस्ताक्षर अभियान, करेगी सीबीआई जांच की मांग

दुर्ग। आज 26 सितंबर मंगलवार को जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी युवाओं के बीच जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रशासनिक सेवाओं का चयन करने वाली प्रदेश की सबसे बड़ी शासकीय एजेंसी छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा सारे नियमों को ताक में रखते हुए कांग्रेस नेताओं एवं पीएससी अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी के बेटे और अन्य रिश्तेदारों का पक्षपातपूर्ण चयन किया गया है। इस चयन प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ के योग्य, होनहार और मेधावी युवाओं के साथ बहुत बड़ा छल किया गया है।

जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर और सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने पीएससी भर्ती में भ्रष्टाचार कर युवाओं को छलने के विरोध एवं सीबीआई जांच की मांग को लेकर 26 सितंबर मंगलवार को दुर्ग के सबसे बड़े महाविद्यालय वी वाय तामस्कर स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय (शासकीय साइंस कॉलेज दुर्ग) में सवेरे 10:30 बजे से युवा हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए पीएससी घोटाले से युवाओं को अवगत कराते हुए भूपेश बघेल की पोल खोली जाएगी। इस अवसर पर दुर्ग शहर के युवाओं से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में साइंस कॉलेज के सामने एकत्र होकर भूपेश बघेल सरकार द्वारा किए गए पीएससी घोटाले के भ्रष्टाचार के विरोध में अपना आक्रोश व्यक्त करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button