खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे आज: क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम, रोहित-कोहली और बुमराह की हुई वापसी

बुधवार को राजकोट में तीसरा वनडे भारतीय समयनुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा. वहीं, इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं…

राजकोट (ए)। भारतीय टीम राजकोट में ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ करने के इरादे से उतरेगी. टीम इंडिया 3 वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है. बुधवार को राजकोट में तीसरा वनडे भारतीय समयनुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा. वहीं, इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. हार्दिक पांड्या के अलावा ओपनर शुभमन गिल, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं होंगे।

दोनों टीमों में क्या-क्या बदलाव संभव है? वहीं, ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग 11 में ग्लेन मैक्सवेल और मिचेल स्टार्क की प्लेइंग 11 में वापसी तय है. इससे पहले मोहाली और इंदौर वनडे में ग्लेन मैक्सवेल और मिचेल स्टार्क नहीं खेल पाए थे. ऐसा माना जा रहा था कि भारतीय टीम तीसरे वनडे के लिए अपनी प्लेइंग 11 में हार्दिक पांड्या के अलावा शुभमन गिल, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल के साथ उतरेंगे, लेकिन ये खिलाड़ी राजकोट वनडे में नहीं खेल पाएंगे।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11- रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11- डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस (कप्तान), कैमरून ग्रीन, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एडम ज़म्पा, सीन एबॉट।

कब, कहां और कैसे देखें लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग भारतीय समयनुसार मैच दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा. भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरे वनडे मैच की लाइव ब्रॉडकास्टिंग स्पोर्ट्स-18 पर होगी. इसके अलावा फैंस जियो सिनेमा पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. जियो सिनेमा पर फैंस हिंदी-अंग्रेजी के अलावा 12 अलग-अलग भाषाओं में मैच का लुफ्त उठा पाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button