खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

जब आप जैसे लाखों युवा सरकारी सेवाओं में शामिल होते हैं तो नीतियों को लागू करने की गति और पैमाने भी बढ़ जाते हैं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रोजगार मेले में अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे. इस कार्यक्रम में उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लिया…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मंगलवार को नौवें रोजगार मेला के तहत 51 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज जिन अभ्यर्थियों को सरकारी सेवा के नियुक्ति पत्र मिले हैं उन सभी को बधाई. आप सभी ने कड़े परिश्रम के बाद यह सफलता हासिल की है. आपका चयन लाखों अभ्यर्थियों के बीच से किया गया है. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा, “आज हमारा देश ऐतिहासिक फैसले ले रहा है और नया भारत कमाल कर रहा है. आने वाले दिनों में सरकारी कर्मचारियों की भूमिका ज्यादा होने वाली है. पिछले 9 सालों में सरकार ने मिशन मोड में नीति को लागू किया है. सरकार के हर स्तर पर स्कीम को देखा जा सकता है. केन्द्र सरकार की नीति को जमीन पर उतारने का काम सरकारी कर्मचारी का है।”

46 जगहों पर आयोजित हुआ मेला बता दें कि ये रोजगार मेला देश की 46 जगहों पर आयोजित किया गया. पीएम मोदी दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और यहां से उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए. इस दौरान उन्होंने कहा, “आज देश में इतना कुछ हो रहा है. पिछले 30 सालों से अटका पड़ा आरक्षण बिल भी पास हो गया. भारत की जीडीपी इतनी तेजी से आगे बढ़ रही है और इसी महीने देश में जी-20 समिट का सफल आयोजन हुआ।”

‘टेक्नोलॉजी ने की जिंदगी आसान’ उन्होंने आगे कहा, “जब आप जैसे लाखों युवा सरकारी सेवाओं में शामिल होते हैं तो नीतियों को लागू करने की गति और पैमाने भी बढ़ जाते हैं. पिछले सालों में, आपने देखा है कि कैसे तकनीकी परिवर्तन शासन को आसान बना सकता है. पहले लोग रेलवे स्टेशनों के बुकिंग काउंटरों पर कतारों में खड़े रहते थे. टेक्नोलॉजी ने इस समस्या पर काबू पा लिया है. आधार कार्ड, डिजिटल लॉकर और ईकेवाईसी ने दस्तावेज़ीकरण की जटिलता को समाप्त कर दिया है. टेक्नोलॉजी के साथ, भ्रष्टाचार कम हुआ है और विश्वसनीयता बढ़ी है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button