खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री आवास योजना की सूची में कांग्रेसियों व उनके परिजनों के नाम होना प्रदेश सरकार की बदनीयती का परिचायक : भाजपा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू व अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने मुख्यमंत्री आवास योजना की पहली ही सूची में कांग्रेस नेताओं और उनके परिजनों का नाम होने के खुलासे के बाद प्रदेश की कांग्रेस सरकार की बदनीयती पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री आवास योजना के नाम पर जो झूठ का नया जाल बुना है, उसका सच सामने आने लगा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा शुरू से ही प्रदेश को कांग्रेस और प्रदेश की झूठ शिरोमणि भूपेश सरकार की इस योजना को एक नए घोटाले की शुरुआत बता रही है और रायपुर जिले के कोपरा में योजना की शुरुआत से ही जन आक्रोश सामने आया है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि ग्राम पंचायत कोपरा में मुख्यमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों की 44 नामों की जो सूची आई है, उसमें अधिकतर बड़े परिवारों वालों के नाम दर्ज हैं। इनमें जिला महामंत्री, जोन कांग्रेस के अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेस सदस्य, कांग्रेस से जुड़े हुए लोगों के सदस्यों के पुत्र, पुत्री, पत्नी, भाइयों के नाम गरीबों की इस तथाकथित आवास योजना की सूची में हैं। इनके पास पक्के मकान व खेती भी हैं।

एक कांग्रेस नेता के तो तीन भाइयों के नाम इस आवास सूची में हैं। इसे लेकर विशेष ग्राम सभा में ग्रामीणों ने खुलकर एक साथ विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि हम लोग रोजी मजदूरी करके घर चलाते हैं। हमारे पास कच्चा मकान है, उसके बाद भी हम लोगों का नाम इस सूची में नहीं है। भाजपा नेताओं ने बताया कि इसके अलावा एक सेन परिवार को पूर्व में भी आवास मिला है, उसका भी नाम सूची में है। ग्रामीण महिलाओं ने यह सब देखकर कहा कि यह जानबूझकर किया गया है।

एक ऐसा परिवार जिसे कोपरा में आए चार से पांच माह हुए हैं, उसका भी नाम इस आवास सूची में है। ग्रामीणों ने पंचायत के सरपंच, सचिव सहित पंचायत प्रतिनिधियों को सूची को निरस्त करने कहा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि कोपरा का यह खुलासा तो कांग्रेस की ठगेश सरकार का ट्रेलर भर है, अभी तो पूरी पिक्चर बाकी है। आगे-आगे देखते जाइए, कांग्रेस की यह भूपेश सरकार ठगने के और भी बड़े-बड़े कारनामों को अंजाम देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button