छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जिला साहू संघ दुर्ग के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात, समाज को भूमि आबंटन पर जताया आभार

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में जिला साहू संघ दुर्ग के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सामाजिक भवन के निर्माण के लिए मांग के अनुरूप ग्राम धनोदा में भूमि का आबंटन हो गया है। इसके लिए खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल का आभार भी जताया। मौके पर चर्चा के दौरान साहू समाज द्वारा आज राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत आज समय पूर्व किश्त की राशि किसानों के खाते में आने पर भी काफी हर्ष जताया।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग नंदलाल साहू तथा राजेन्द्र साहू, अश्वनी साहू, लखन साहू, भीखम साहू, राजेश साहू, अशोक साहू, कृष्णा साहू, पोषण साहू, कल्याण साहू, लाल सिंह, मोनू साहू, रोहित साहू, सुनील साहू आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button