खास खबरछत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 सितंबर को बिलासपुर में: कलेक्टर ने नो फ्लाइंग जोन किया घोषित, एंटी ड्रोन गन की भी तैनाती, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी और रूट चार्ट

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिलासपुर आगमन कल दिनांक 30 सितंबर को हो रहा है। प्रधानमंत्री की जनसभा साइंस कॉलेज मैदान में प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा एवं आमजन की सुविधा हेतु बिलासपुर पुलिस द्वारा तीन घेरे की सुरक्षा व्यवस्था बनाई है। कलेक्टर ने 3 किलोमीटर रेडियस में नो फ्लाइंग जोन घोषित किया है।

एडीजी हिमांशु गुप्ता सम्पूर्ण प्रोग्राम प्रभारी, डेढ़ हजार से जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे। पुलिस बल, एसपीजी, सीएएफ बल, एनएसजी, होमगार्ड के बल भी लगाया गया है। मीडिया के कैमरे भी बैगेज स्कैनर से चेक होगा। दूरदर्शन के आठ कैमरे से कार्यक्रम को कवर करेंगे जिसके फीड अन्य चैनल्स के लिए उपलब्ध रहेगा। वीआईपी को भी दो घंटे पूर्व कार्यक्रम शुरू जगह लेने की एडवाइजरी जारी की गई है। ग्राउंड में डीएफएमडी गेट्स से गुजरकर प्रवेश होगा।

प्रधानमंत्री की सभा में कई वस्तुएं नहीं लाने की मनाही होगी, जैसे
• कोई भी फेंकी जा सकने वाली वस्तु, जैसे – सिक्के, पत्थर, पेन आदि।
• कोई भी धारदार वस्तु, जैसे – चाकू, छुरी, ब्लेड आदि।
• पानी की बोतलें या पाऊच।
• किसी भी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थ, जैसे – लाईटर, माचिस, पटाखे आदि।
• लाठी, डंडा, छाता तथा अन्य किसी भी प्रकार के औजार एवं हथियार।
• बीड़ी, सिगरेट, गुटखा एवं अन्य नशीले पदार्थ।
• मोबाईल फोन को छोड़कर अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण।

कार्यक्रम स्थल पर 9.30 बजे से चेकिंग के बाद एंट्री शुरू कर दी जाएंगी पार्किंग और रूट डायर्वशन का प्लान जारी किया गया है। व्यवस्था/रूट डायवर्सन को पदाधिकारियों/ आयोजक कार्यकर्ताओ में सर्कुलेट कर के लिए दिया गया हैं, और इनकी क्षमता के हिसाब से और आने वाली रूट के हिसाब पार्किंग के पार्टी द्वारा पास जारी किया जाएगा।

कार्यक्रम स्थल के पास वाहनों से लोगों को उतारने की अनुमति नहीं होगी, बल्कि पार्किंग से लोगों को उतर कर पैदल कार्यक्रम स्थल आना होगा ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button