दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कांग्रेस पार्टी गांव गरीब के विकास के लिए सदैव तत्पर रहती है- जितेन्द्र साहू

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विधायक ताम्रध्वज साहू के अनुशंसा से ग्राम बिरेझर, थनौद, अंजोरा ख, रसमड़ा , पिपरछेड़ी, कोटनी और नगपुरा में करोड़ों की राशि से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपुजन लोकार्पण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी जितेन्द्र साहू, अध्यक्षता जिला पंचायत दुर्ग पुष्पा यादव,विशेष अतिथि जनपद अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख, अध्यक्ष केश कला शिल्प बोर्ड नंदकुमार सेन, उपाध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल केशव बंटी हरमुख,जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़,सदस्य कृषि मंडी बोर्ड तारकेश्वर चंद्राकार, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू, धर्मेन्द्र बंजारे,जनपद सदस्य हरेंद्र देव धृतलहरें,अजय वैष्णव , भुनेश्वरी ठाकुर , किसान कांग्रेस कृष्णा देवांगन, जेल संदर्शक भरत साहू, लाल जी गुप्ता, राजेंद्र ठाकुर उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम के मुख्य अथिति जितेन्द्र साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गांव गरीब के विकास के लिए सदैव तत्पर रहती है। कांग्रेस शासन में गांवों के विकास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है उसका लाभ सभी वर्गो को लाभ मिल रहा है। मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में करोड़ों की राशि से प्रत्येक ग्राम में विभिन्न विकास कार्य हुआ है दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में सड़क,पुल,पुलिया, स्वास्थ, पेयजल, एवं शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल , नया भवन निर्माण एवं प्रत्येक ग्रामों को मुख्य सड़कों से जोड़ने का कार्य किया है।

हमारी सरकार हमेशा विकास के उद्देश्य को लेकर चलती है और इसीक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में अभी तक हर क्षेत्र में विकास ही किया है।इस अवसर पर सरपंच ग्राम बिरेझर इंद्रजीत साहू, सरपंच थानौद जागेश्वरी गौतम, सरपंच ग्राम अंजोरा संगीता साहू, सरपंच रसमडा ममता साहू, सरपंच पिपरछेड़ी बाल किशन ठाकुर, सरपंच कोटनी मनोज साहू,सरपंच मोहलई खेमिन निषाद सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता गण, राजीव युवा मितान क्लब एवं ग्राम के नागरिक गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

इन ग्राम पंचायतों को मिली करोड़ों की सौगात
ग्राम बिरेझर में 1 करोड़,ग्राम थनौद में 1 करोड़ 35 लाख,अंजोरा ख 1 करोड़, रसमड़ा में 50 लाख, पिपरछेड़ी में 70 लाख, कोटनी 1 करोड़ और ग्राम मोहलई में 1करोड़ 50 लाख की राशि से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपुजन और लोकार्पण हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button