खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

सेना और पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को मार गिराया, रात में घुसपैठ की कर रहे थे कोशिश

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में और अधिक आतंकियों के घुसपैठ की आशंका है, जिसके बाद सेना और पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू किया है…

नईदिल्ली (ए)। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में एक बार फिर सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है. यहां सेना और पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को मार गिराया है. भारतीय सेना की ओर से बताया गया कि कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर के कुमकारी ह्यहामा में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है।गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात के समय 2 आतंकी पाकिस्तान सीमा से भारतीय सीमा में सुरंग के रास्ते घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे. इधर तैनात सैनिकों ने घुसपैठियों को चुनौती दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गया और गोलीबारी में दोनों आतंकी मारे गए हैं. इंडियन आर्मी को किसी भी तरह की कैजुअलिटी की कोई ख़बर नहीं है।

सर्च ऑपरेशन जारी जम्मू-कश्मीर पुलिस के इनपुट पर, अभी भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है. शवों को बरामद करने के लिए इलाके में सर्च अभियान जारी है. स्थानीय सूत्रों ने बताया है कि और अधिक आतंकियों की घुसपैठ की आशंका है. इसके अलावा शवों को बरामद करने के लिए भी पूरे इलाक़े की घेराबंदी की गई है. आम लोगों को इस इलाक़े में आने पर फ़िलहाल रोक लगी है।

अनंतनाग में भी हुई थी मुठभेड़ इसी महीने की 14 तारीख को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में भी मुठभेड़ हुई थी. इसमें भारतीय सेना के दो अधिकारी और एक जवान के अलावा जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी शहीद हो गए थे. अनंतनाग के जंगलों में पहाड़ की गुफाओं में आतंकी छुपे हुए थे जिन्हें ढेर करने के लिए सेना ने 5 दिनों तक ऑपरेशन चलाया था।

भारत में जी20 की अपार सफलता के बाद पाकिस्तान आर्मी बौखलाई हुई है और जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में लगी है. क्रॉस बॉर्डर कॉल इंटरसेप्शन से इस बात की पुष्टि पहले ही हो चुकी है कि घाटी में आतंकियों की घुसपैठ की बड़ी साजिश पाकिस्तान आर्मी ने रची है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button